Uttarakhand

युवा संवाद कार्यक्रम : मतदान का समझाया महत्व, लोगों को जागरूक करने का दिलाया संकल्प

राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान में ‘आपका वोट, आपकी आवाज’ अभियान को लेकर SIR की दी जानकारी, युवाओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने के लिए किया प्रेरित, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता की दिलाई शपथ

चमोली, 30 अक्टूबर 2026ः

उत्तराखंड के चमोली में गोपेश्वर के राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के लगभग 200 युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा किया। इसका उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदाता जागरूकता, निर्वाचन प्रक्रिया और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक व प्रेरित करना था। अतिथियों ने युवाओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए मतदान की शपथ दिलाई। वहीं, युवाओं ने भी लोकतंत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

मतदाता सूची अपडेट करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया

कार्यक्रम के दौरान मेरा युवा भारत चमोली की स्वयंसेविका पार्वती ने ‘आपका वोट, आपकी आवाज’ अभियान के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में युवाओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को अपडेट व त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से संचालित की जाने वाली महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने व अपात्र एवं त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को सुधारने का कार्य किया जाता है।

chamoli-yuva-samvad-matdata-jagrukta-sir-abhiyan (2)

ये भी पढ़ें:

प्रत्येक नागरिक मताधिकार के प्रति रहे सजग

उन्होंने युवाओं को बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का सही व अपडेट होना आवश्यक है। प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहना चाहिए और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की जानकारी अवश्य प्राप्त करनी चाहिए। कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। युवाओं की जागरूकता और सक्रिय सहभागिता लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Advertisement

chamoli-yuva-samvad-matdata-jagrukta-sir-abhiyan (3)

समाज में जागरूकता फैलाने के लिए किया प्रेरित

अतिथियों ने युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने, अपने मताधिकार का महत्व समझने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनकी भूमिका अहम है। जागरूक युवा ही सशक्त, जिम्मेदार एवं सहभागी लोकतंत्र की नींव मजबूत कर सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन स्वयंसेवकों गौरव नेगी, बबीता रावत व देवेश्वरी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के डीन डॉ. अरविंद गोस्वामी व डायरेक्टर स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. अभिषेक अग्रवाल मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  ‘शुद्धिकरण’ विवाद : बारिश में कांग्रेसियों का सीएम आवास कूच, रोकने पर पुलिस से धक्का-मुक्की

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link