Uttarakhand

उत्तराखंड की बेटी का जर्मनी में बड़ा धमाका! धामी सरकार की कौशल योजना से सपना को 3.30 लाख महीने की नौकरी

टिहरी की नर्सिंग प्रशिक्षित युवा बनी वैश्विक रोजगार योजना की मिसाल, हैम्बर्ग के शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल में मिली नियुक्ति, सीएम धामी बोले- विदेशों में युवाओं के लिए खुल रहे नए अवसर

देहरादून, 24 जून 2026:

उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना राज्य के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही है। इसका ताजा उदाहरण टिहरी गढ़वाल की बेटी सपना राणा हैं। उन्हें जर्मनी के हैम्बर्ग स्थित शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल (Schon Klinik) में नर्स के पद पर 3060 यूरो (करीब ₹3.30 लाख) प्रतिमाह के आकर्षक वेतन पर नियुक्ति मिली है। बुधवार को सपना राणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर अपनी सफलता यात्रा साझा की।

मुख्यमंत्री धामी ने सपना राणा को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत गठित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के माध्यम से युवाओं को जापान और जर्मनी जैसे देशों में रोजगार दिलाने के उद्देश्य से भाषा प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अब तक करीब 65 युवाओं को जापान में रोजगार दिलाया जा चुका है और यह अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं की बड़ी मांग है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा जर्मन भाषा का विशेष प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने और भाषा परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सपना राणा का चयन जर्मनी में नर्स के रूप में हुआ। टिहरी गढ़वाल की रहने वाली सपना राणा ने अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, पोखाल से पूरी की, जबकि नर्सिंग की पढ़ाई स्टेट नर्सिंग कॉलेज, देहरादून से की।

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण लेने के बाद उन्हें हैम्बर्ग के प्रतिष्ठित शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल में नियुक्ति मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड के अधिक से अधिक युवाओं को वैश्विक रोजगार के लिए तैयार करना है जिससे वे अपने कौशल के दम पर दुनिया भर में पहचान बना सकें। इस अवसर पर सचिव सी रविशंकर भी उपस्थित रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  मानसून से पहले धामी सरकार अलर्ट... 15 नवंबर तक गड्ढामुक्त होंगीं सड़कें, कल शुरू होगा कैंचीधाम बाईपास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button