Uttarakhand

हरिद्वार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवती को महिलाओं ने सरेराह पीटा, तमाशबीन बने लोग

हरिद्वार, 10 जून 2025:

उत्तराखंड के हरिद्वार के सीतापुर क्षेत्र में सोमवार रात हाईवे की सर्विस रोड पर मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। स्कूटी सवार एक युवती से सड़क किनारे खड़े एक परिवार की महिलाओं ने पहले गाली-गलौज की और फिर मिलकर पिटाई कर दी।

यह पूरी घटना राहगीरों और स्थानीय लोगों के सामने हुई, लेकिन किसी ने भी पीड़िता की मदद नहीं की। इसके उलट लोग घटना का वीडियो बनाने में लगे रहे। उस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना उस समय हुई जब युवती स्कूटी से हाईवे की सर्विस लेन से गुजर रही थी। स्कूटी हटाने को लेकर युवती और एक परिवार के सदस्यों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही हाथापाई में तब्दील हो गया।

ये भी पढ़ें:

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित परिवार की पहचान करने के साथ पीड़िता से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने धामी को भेजी राखी, लिखा भावुक पत्र, धराली आपदा में हुई थी मुलाकात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link