Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मामला: CB-CID उठाएगी सच्चाई से पर्दा, धामी ने गृह सचिव को लिखा पत्र

उत्तराखंड सचिवालय में कार्यरत निजी सचिव की पत्नी की दो दिन पूर्व हुई थी मौत, विधायक विनोद कंडारी व परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई, दोषियों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 31 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड सचिवालय में कार्यरत निजी सचिव की पत्नी और सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की 29 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश सरकार ने इस संवेदनशील प्रकरण की जांच सीबी-सीआईडी को सौंपने का निर्णय लिया है। इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गृह सचिव को लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं।

सृष्टि कंडारी श्रीकोट, श्रीनगर (गढ़वाल) की निवासी थीं और सरकारी शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। उनका विवाह करीब सात-आठ महीने पहले उत्तराखंड सचिवालय में निजी सचिव के पद पर कार्यरत अभिषेक खत्री से हुआ था। विवाह के कुछ ही महीनों बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से मामला चर्चा का विषय बन गया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

ये भी पढ़ें:

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष, गहन और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। उन्होंने सीएम के समक्ष पीड़ित परिवार की ओर से न्याय की मांग रखते हुए कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अपराध हुआ है तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने मामले को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए तत्काल कार्रवाई की और गृह सचिव को जांच सीबी-सीआईडी को सौंपने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें  टॉयलेट पर ताला, फूटा व्यापारियों का गुस्सा, नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, किया ये ऐलान

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link