Uttarakhand

देहरादून : सीएम धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

देहरादून, 5 जून 2025:

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने सीता अशोक का पौधा रोपित किया।

इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों से भी आह्वान किया कि वे इस अभियान में सहभागिता करें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसके तहत हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

पौधरोपण कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी भाग लिया और पौधे लगाए। मुख्यमंत्री ने इस पहल को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना : 116 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, इन खेलों के हुए ट्रायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link