Uttarakhand

आश्वासन मिलने पर टंकी से नीचे उतरे नर्सिंग अभ्यर्थी…शासन को भेजा प्रस्ताव

मांगे पूरी न होने पर आगे हो सकता है बड़ा आंदोलन, फिलहाल एक महीने के तक स्थगित रहेगा प्रदर्शन

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 13 मई, 2026:

वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर चल रहा नर्सिंग अभ्यर्थियों का प्रदर्शन फिलहाल शांत हो गया है। परेड ग्राउंड में स्थित पानी की टंकी पर चढ़े प्रदर्शनकारी बुधवार शाम को नीचे उतर आए। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्षवार नियुक्ति का लिखित प्रस्ताव शासन को भेजे जाने के बाद नर्सिंग एकता मंच ने आंदोलन को एक महीने के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है।

दरअसल वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर 11 मई की सुबह बजे महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ कविता, विनोद, धर्मेंद्र और आनंद परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए थे लेकिन मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब ज्योति रौतेला ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी और स्वास्थ्य महानिदेशक को खुद मौके पर नर्सिंग अभ्यर्थियों से बात की। लेकिन बुधवार शाम कोई सकारात्मक कार्रवाई न होने पर आत्मघाती कदम उठाने की बात कही।

ये भी पढ़ें:

बुधवार को लिखित आश्वासन मिलने के प्रदर्शनकारी टंकी से नीचे आए। वहां मौजूद नर्सिंग अभ्यर्थियों ने उनका फूलमाला से स्वागत किया। करीब 60 घंटे तक बिना अन्न-जल के रहने के कारण उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए प्रशासन ने तुरंत एम्बुलेंस से जांच और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने इस कदम को अभ्यर्थियों की पहली बड़ी जीत बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया हम इस प्रस्ताव पर अमल के लिए सरकार को एक महीने का समय दे रहे हैं अगर तय समय सीमा के भीतर शासनादेश जारी नहीं हुआ तो मंच इससे भी बड़ा आंदोलन शुरू करने के लिए विवश होगा। फिलहाल आंदोलनकारियों के नीचे उतरने से पुलिस और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  राहुल गांधी विवाद पर BJP-Congress का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस की बैरिकेडिंग ने संभाले हालात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link