Uttarakhand

मिशन 2027: जनता से करें संवाद, धन सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

कैबिनेट मंत्री ने मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों, जिला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें, आपस में बनाएं बेहतर समन्वय

राजकिशोर तिवारी

अल्मोड़ा, 14 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। अल्मोड़ा जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को द्वाराहाट पहुंचकर पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लिया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में बेहतर समन्वय बनाने और जनता से लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

uttarakhand-election-2027-dhan-singh-rawat (2)

ये भी पढ़ें:

भाजपा द्वाराहाट मंडल के शक्ति केंद्र असगोली में आयोजित बैठक में डॉ. रावत ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में द्वाराहाट में भाजपा का कमल खिलाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ जुटना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी की सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन है और इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केवल चुनावी गतिविधियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने बूथ समितियों को सक्रिय करने और संगठनात्मक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

uttarakhand-election-2027-dhan-singh-rawat (3)

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा ने 23 विधानसभा सीटों को विशेष फोकस में रखा है। इन सीटों पर वर्ष 2022 में पार्टी को जीत नहीं मिली थी। इन सीटों पर संगठन और चुनावी प्रबंधन मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसी रणनीति के तहत डॉ. धन सिंह रावत को द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी कड़ी में डॉ. रावत ने मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों, जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पूर्व पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर संगठन की स्थिति और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और बूथ स्तर पर नियमित गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री धन सिंह रावत ने तिरंगा यात्रा अभियान में भी हिस्सा लिया। बैठकों में भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, जिला प्रभारी प्रदीप जनौटी, पूर्व विधायक महेश सिंह नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल शाही सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड विधानसभा का सत्र कल से, विरोध-प्रदर्शन की आशंका, अफसरों के गनर वापस

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button