Uttarakhand

उत्तराखंड में Green Transport को रफ्तार, CM धामी ने 11 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में Electric Bus सेवा का विस्तार, प्रदेश में EV Charging Station बढ़ाने की तैयारी, पहाड़ों में Ropeway और आधुनिक Urban Transport System पर भी फोकस

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 28 जुलाई 2026:

उत्तराखंड में Green Transport को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को सड़कों पर उतारने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में 11 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 6 वाहन स्वामियों को सब्सिडी व प्रोत्साहन राशि के चेक भी दिए गए।

सरकार दे रही इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने से परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के साथ प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के सामने बड़ी चुनौती है। ऐसे में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देना जरूरी है। राज्य सरकार इसी सोच के साथ Green Transport और Clean Energy को बढ़ावा दे रही है।

तीन शहरों में बढ़ेगी Electric Bus सेवा

धामी ने कहा कि देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में Electric Bus सेवा का विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में EV Charging Station का नेटवर्क भी तैयार किया जा रहा है। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने वाले लोगों को चार्जिंग की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
uttarakhand-green-transport-cm-dhami-flags-off-electric-buses (2)

पहाड़ों में रोपवे की सुविधा पर फोकस

पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार Ropeway Projects पर भी काम कर रही है। इसके साथ ही आधुनिक Urban Transport System विकसित करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार का फोकस परिवहन के ऐसे साधनों को बढ़ाने पर है, जिनसे शहरों के साथ पहाड़ी इलाकों में भी लोगों की आवाजाही आसान हो सके।

वाहन मालिकों को मिली आर्थिक मदद, अन्य लाभार्थियों की प्रक्रिया पूरी

कार्यक्रम में 6 वाहन मालिकों को सब्सिडी और प्रोत्साहन राशि के चेक दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने वाले वाहन मालिक दूसरे लोगों के लिए भी उदाहरण बनेंगे। इससे राज्य में Electric Mobility को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। परिवहन विभाग की ओर से 5 अन्य लाभार्थियों की Subsidy और स्वीकृति से जुड़ी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। यानी आने वाले समय में इन लाभार्थियों को भी योजना का फायदा मिल सकेगा। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल, सचिव परिवहन रविनाथ रमन सहित परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button