Uttarakhand

गंगोत्री हाईवे पर कांवड़ियों से भरी पिकअप खाई में गिरी, पत्थरों में अटकी, बची जान

उत्तरकाशी के पापड़गाड़ क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से बचा, पुलिस और सीमा सड़क संगठन की टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, श्रद्धालु गंगोत्री जा रहे थे, राजमार्ग का 70 मीटर हिस्सा गंगा नदी की ओर धंस रहा

राजकिशोर तिवारी

उत्तरकाशी, 8 अगस्त 2026ः

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर पापड़गाड़ के पास शनिवार सुबह कांवड़ियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व सीमा सड़क संगठन की टीम भी पहुंच गई। वाहन पत्थरों के बीच अटकने से सभी कांवड़ियों की जान बच गई। टीमों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार पिकअप कांवड़ियों को लेकर गंगोत्री की ओर जा रही थी। पापड़गाड़ क्षेत्र में भूस्खलन के कारण सड़क का एक हिस्सा लगातार धंस रहा है। इसी स्थान से गुजरने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से किनारे आ गया और गंगा की तरफ खाई में जा गिरा। पिकअप के खाई में गिरते ही कांवड़ियों के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास के स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

ये भी पढ़ें:

Kanwariyas Escape Miracle Survival on Highway

Advertisement

टीमों ने काफी मशक्कत के बाद खाई में गिरी पिकअप को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में जनहानि होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र लंबे समय से संवेदनशील बना हुआ है। यहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का करीब 70 मीटर हिस्सा लगातार गंगा नदी की ओर धंस रहा है।

वर्ष 2025 में आई आपदा के दौरान भी इस स्थान पर सड़क को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद बीआरओ की ओर से सड़क का पुनर्निर्माण कराया गया, लेकिन लोगों का कहना है कि भूस्खलन रोकने के लिए स्थायी और प्रभावी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए। सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें  नहर में नहाने उतरे चार नाबालिग कांवड़ियों की डूबने से मौत, चंडीगढ़ से आए थे गंगाजल लेने

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link