Uttarakhand

नहर में नहाने उतरे चार नाबालिग कांवड़ियों की डूबने से मौत, चंडीगढ़ से आए थे गंगाजल लेने

हरिद्वार के ज्वालापुर में बड़ा हादसा, जटवाड़ा पुल के पास नहर में नहा रहे थे, पुलिस व जल पुलिस की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों शवों को बाहर निकाला, श्रद्धालुओं से सुरक्षित घाटों पर स्नान करने की अपील

राजकिशोर तिवारी

हरिद्वार, 1 अगस्त 2026ः

सावन मास की शुरुआत होते ही कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। धर्मनगरी हरिद्वार में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इस बीच हरिद्वार के ज्वालापुर में एक बड़ा हादसा हो गया। जटवाड़ा पुल के पास नहर में नहाने के दौरान चार नाबालिग कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों शवों को बाहर निकाला। चारों चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों के निवासी थे।

बताया जा रहा है कि चारों कांवड़िए चंडीगढ़ से हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंचे कांवड़ियों के दल में शामिल थे। चारों जटवाड़ा पुल के पास नहर में नहाने के लिए उतरे। नहाने के दौरान कांवड़िए गहरे पानी में चले गए, जिससे वे डूबने लगे। उनको डूबता देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुचीं पुलिस और जल पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने चारों शवों को बाहर निकाला। मृतकों की उम्र करीब 16 से 18 वर्ष के बीच थी। मृतकों की पहचान शिवांशु (16), नितीश (16), रोहित (17) और भरत (16) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:

एसपी सिटी अभय सिंह के बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और एसडीआरएफ (SDRF) के जवानों की तैनाती भी की गई है। इसके बावजूद ये कांवड़िए निर्धारित घाट से अलग जाकर नहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चारों गहरे पानी में डूब गए। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें व चेतावनी वाले स्थानों पर जाने से बचें।

Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : अवैध मदरसों को लेकर धामी सरकार सख्त, अब तक 110 मदरसे सील

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link