NationalUttarakhand

उत्तराखंड : अवैध मदरसों को लेकर धामी सरकार सख्त, अब तक 110 मदरसे सील

देहरादून, 22 मार्च 2025:

उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्त नीति के तहत प्रशासन का अभियान तेज़ी से जारी है। हाल ही में उधमसिंह नगर जनपद में 16 और हरिद्वार में 2 अवैध मदरसों को सील किया गया। इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

अब तक पूरे प्रदेश में 110 मदरसों को सील किया जा चुका है। ये मदरसे बिना सरकारी अनुमति के संचालित हो रहे थे। मुख्यमंत्री धामी ने इन अवैध संस्थानों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन को फ्री हैंड दिया हुआ है।

प्रशासन की टीम ने रुद्रपुर में 4, किच्छा में 8, बाजपुर में 3, जसपुर में 1 और हरिद्वार में 2 मदरसों को सील किया है। इससे पहले देहरादून और पौड़ी में भी 92 अवैध मदरसों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के मूल स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धर्म की आड़ में अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर संचालित इन अवैध मदरसों के पीछे किसका हाथ है और यहां छात्रों को किस प्रकार की शिक्षा दी जा रही थी। इस अभियान से प्रदेश में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने की सरकार की मंशा स्पष्ट हो रही है।

ये भी पढ़ें  देशभर में बढ़ेगी गर्मी, कुछ राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button