Uttarakhand

टेंडर पास कराने के नाम पर 50 हजार की घूस ली… JE विजिलेंस ट्रैप में गिरफ्तार

जल विद्युत निगम में है तैनाती, टोल फ्री नंबर 1064 पर मिली शिकायत के बाद विजिलेंस ने बिछाया जाल, पशुलोक बैराज के टेंडर को पास कराने के एवज में मांगे गए थे 50 हजार रुपये, काशीपुर में शिकायतकर्ता से रकम लेते वक्त सहायक अभियंता फैजल खान दबोचा गया

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 21 मई 2026:

जल विद्युत निगम में टेंडर पास कराने के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस टीम ने गुरुवार को निगम के सहायक अभियंता फैजल खान को 50 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषिकेश स्थित पशुलोक बैराज में तैनात था।

विजिलेंस टीम के मुताबिक शिकायतकर्ता ने टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पशुलोक बैराज में डाले गए टेंडर को पास कराने के बदले फैजल खान रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने शुरुआती जांच की।

ये भी पढ़ें:

आरोप सही पाए जाने पर एसपी की मंजूरी से ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये लेते समय पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने लोगों से भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर देने को कहा है।

ये भी पढ़ें  घर में घुसे कोबरा की पालतू कुत्तों ने की घेराबंदी... भौंककर मालिक को किया अलर्ट, टली अनहोनी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button