Uttarakhand

धामी ने लिया वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ…टिहरी झील को वैश्विक पर्यटन व स्पोर्ट्स हब बनाने की तैयारी

टिहरी लेक फेस्टिवल की शुरुआत, नौ मार्च तक चलेंगे आयोजन, सीएम धामी ने की कोटी-कालोनी से नई टिहरी तक रोपवे बनाने की घोषणा

योगेंद्र मलिक

नई टिहरी, 6 मार्च 2026:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी झील के किनारे हिमालयन टिहरी लेक फेस्टिवल की शुरुआत की। धामी ने कहा कि आने वाले समय में टिहरी झील देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के प्रमुख एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बनाएगी। मुख्यमंत्री ने टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स का अनुभव भी लिया।

रोपवे और पर्यटन सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और साहसिक गतिविधियां पर्यटकों को तेजी से आकर्षित कर रही हैं। बड़ी संख्या में लोग जेट स्की, बोटिंग, कयाकिंग और अन्य वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लेने यहां पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कोटी कालोनी से नई टिहरी तक रोपवे बनाने की घोषणा की। इसके अलावा कोटी-डोबरा पर्यटन मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास भी किया गया। एशियन डेवलपमेंट बैंक की मदद से बनने वाले इस मार्ग की लंबाई करीब 15 किलोमीटर है और इसकी लागत लगभग 318 करोड़ रुपये बताई गई है।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-03-06 at 4.28.48 PM

उन्होंने कहा कि सरकार टिहरी को वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। झील में कयाकिंग, कैनोइंग, जेट स्की, पैरा सेलिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं ताकि राज्य के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

पर्यटन से स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील के आसपास पर्यटन और खेल गतिविधियों के बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए मौके बन रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि पर्यटन के जरिए स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने बताया कि टिहरी क्षेत्र में लगभग 1300 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें झील क्षेत्र का विकास, रिंग रोड का निर्माण और तिमाड़ गांव को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करना शामिल है। इसके अलावा भिलंगना विकासखंड के सुनारगांव को आदर्श ग्राम के रूप में तैयार किया जा रहा है।

नौ मार्च तक चलेंगी पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियां

टिहरी लेक फेस्टिवल के तहत नौ मार्च तक कई साहसिक खेल प्रतियोगिताएं, पर्यटन गतिविधियां और लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देश और विदेश से आए खिलाड़ी और पर्यटक इन गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक किशोर उपाध्याय, विक्रम सिंह नेगी, विनोद कंडारी, शक्तिलाल शाह, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  भारत-नेपाल बॉर्डर सिक्योरिटी पर देहरादून में मंथन, सीमा अपराध रोकने से ICP मजबूत करने तक बनी सहमति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link