Uttarakhand

कारगिल के वीरों को सलाम, तिरंगे के साथ दौड़ा दून, धामी ने रवाना की Run for Kargil Heroes

कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शौर्य स्थल से निकली मैराथन, युवाओं, पूर्व सैनिकों, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, गांधी पार्क तक गूंजे भारत माता के जयघोष, विजेताओं को किया गया सम्मानित

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 25 जुलाई 2026:

कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को देहरादून देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। गढ़ीकैंट स्थित शौर्य स्थल, चीड़बाग से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Run for Kargil Heroes मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुरुआत कारगिल के अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। बड़ी संख्या में युवा, पूर्व सैनिक, महिलाएं और नागरिक इस दौड़ का हिस्सा बने।

कारगिल के शौर्य को बताया देश का गौरव

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सैन्य इतिहास का ऐसा अध्याय है, जिस पर पूरा देश गर्व करता है। उन्होंने कहा कि बेहद कठिन हालात में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस, वीरता और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने सिर्फ युद्ध में जीत हासिल नहीं की, बल्कि दुनिया के सामने अपनी मजबूत कूटनीतिक क्षमता भी दिखाई।

3

युवाओं से लिया प्रेरणा का संदेश

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे कारगिल के शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लें और देश सेवा, समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाए।

तिरंगे के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे

मैराथन के दौरान प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराता रहा। भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों के बीच दौड़ ने पूरे शहर में उत्साह का माहौल बना दिया। शौर्य स्थल से शुरू हुई यह मैराथन गांधी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई, जहां प्रतिभागियों ने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का संकल्प भी लिया।

Run for Kargil Heroes A Tribute in Dehradun

अलग-अलग वर्ग में इन प्रतिभागियों ने जीते इनाम

Run for Kargil Heroes के एनसीसी बालक वर्ग में सूरज, बालिका वर्ग में वैष्णवी, पूर्व सैनिक वर्ग में कलम सिंह बिष्ट, ओपन पुरुष वर्ग में अंकित पंवार और महिला वर्ग में तनुश्री चौहान ने पहला स्थान हासिल किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (सेवानिवृत्त कर्नल) ओम प्रकाश फस्वाण, जिला क्रीड़ा अधिकारी सबाली गुरंग समेत पूर्व सैनिक, खिलाड़ी, युवा और सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में प्रकृति का दुर्लभ नजारा : गोमुख से गंगोत्री तक जमी भागीरथी, माइनस 20 डिग्री से नीचे तापमान

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button