Uttarakhand

उत्तराखंड : SIR की तैयारी तेज…अभियान में बीएलओ के साथ आईटी वॉलंटियर्स भी होंगे तैनात

मुख्य निर्वाचन अधिकारी में अफसरों के साथ की बैठक, डिजिटल कामकाज पर जोर, बूथ मैपिंग को लेकर दिए गए खास निर्देश

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 21 मार्च 2026:

उत्तराखंड में अप्रैल में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की व जरूरी निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स के साथ आईटी वॉलंटियर्स को तैनात किया जाएगा। ये वॉलंटियर्स गणना प्रपत्रों को डिजिटल रूप में तैयार करने में मदद करेंगे। इसके साथ ही प्रपत्रों के वितरण और जमा कराने के काम में भी सहयोग देंगे। अपर सचिव ग्राम्य विकास और निदेशक शहरी विकास विभाग को निर्देश दिए गए कि इस अभियान के लिए तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को जल्द जोड़ा जाए। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आयुक्तों को बूथ मैपिंग पर खास ध्यान देने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें:

बैठक में निदेशक शहरी विकास विनोद गिरी गोस्वामी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र, अपर सचिव झरना कमठान, निदेशक महिला बाल विकास बीएल राणा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, निदेशक एसआईसी मनीष जुगरान, अपर निदेशक आईटीडीए तीरथ पाल, उप निदेशक सूचना रवि बिजारनियां समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  मानसून की तैयारियां... खोदी गईं सड़कों की होगी मरम्मत, पर्यटन स्थलों पर लगेंगे सायरन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link