PoliticsSitapur City

सऊदी अरब में मिसाइल हमला : पत्नी से फोन पर बात करते-करते बुझ गया सीतापुर का चिराग

रियाद में एक फैक्टरी में काम करता था महमूदाबाद क्षेत्र का रवि गोपाल, हमले के वक्त ड्यूटी के बाद फैक्टरी परिसर में था मौजूद, परिजनों ने लगाई शव भारत लाने की गुहार, पश्चिम एशिया संघर्ष में अब तक 6 भारतीयों की जान गई

सीतापुर/नई दिल्ली, 21 मार्च 2026:

पश्चिम एशिया में जारी इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने यूपी के सीतापुर जिले में एक परिवार की खुशियां छीन लीं। महमूदाबाद क्षेत्र के बघाइन गांव निवासी रवि गोपाल (26) की सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुए मिसाइल हमले में मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

रवि गोपाल सऊदी अरब में एक प्लास्टिक फैक्टरी में कार्यरत था। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाले सदस्य था। उसके परिवार में बुजुर्ग पिता लवनीत, मां बैजयंती, पत्नी रितु और चार वर्षीय बेटा है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण रवि बेहतर भविष्य की उम्मीद में विदेश गया था।

WhatsApp Image 2026-03-21 at 11.09.48 AM

ये भी पढ़ें:

बताया जाता है कि 18 मार्च की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद रवि फैक्टरी परिसर में ही मौजूद था। भारतीय समयानुसार करीब 8:20 बजे उसने अपनी पत्नी रितु से फोन पर बात शुरू की। बातचीत के दौरान ही रात करीब 9:53 बजे अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और फोन कट गया। इसके बाद परिजनों ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला।

अगले दिन 19 मार्च को रवि के बड़े भाई मनमोहन को उसके एक साथी से सूचना मिली कि रियाद में हुए मिसाइल हमले में रवि की मौत हो गई है। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अब तक छह भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। एक व्यक्ति अब भी लापता है। विदेश मंत्रालय के अपर सचिव (खाड़ी) असीम आर महाजन ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास मृतक के परिवार के संपर्क में है और पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रवि का विवाह 23 सितंबर 2020 को मिश्रपुर निवासी रितु से हुआ था। वह पहले भी सऊदी अरब में काम कर चुका था। वर्ष 2025 में बहन की शादी के लिए घर आया था। परिजनों ने सरकार से शव को शीघ्र भारत लाने और आर्थिक मदद की मांग की है।

ये भी पढ़ें  बिहार: मतदाता मृतकों से मिले राहुल गांधी, बोले - इस अनोखे अनुभव के लिए चुनाव आयोग का धन्यवाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link