NationalPolitics

उपचुनाव Result : बिहार में PK का धमाका, एमपी में कांग्रेस की वापसी, गुजरात में BJP का गढ़ बरकरार

बांकीपुर में पहली चुनावी लड़ाई में भाजपा मुखिया नितिन नबीन की सीट पर प्रशांत किशोर ने भाजपा को हराया, दतिया में कांग्रेस ने सीट दोबारा अपने नाम की, मंजलपुर में भाजपा ने बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्ज कर शहरी वोट बैंक पर पकड़ दिखाई

न्यूज डेस्क, 3 अगस्त 2026:

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों ने अलग-अलग राजनीतिक संदेश दिए हैं। बिहार के बांकीपुर में जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने पहली चुनावी परीक्षा में भाजपा को हराकर बड़ा उलटफेर किया। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस ने भाजपा से सीट छीन ली, जबकि गुजरात की मंजलपुर सीट पर भाजपा ने अपने मजबूत गढ़ को बड़ी जीत के साथ बचाए रखा।

बिहार में भाजपा का किला ढेरकर प्रशांत किशोर की बड़ी एंट्री

सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन व बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट की रही। यहां जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 18,953 वोटों से हराया। निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रशांत किशोर को 63,203 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 44,250 वोट हासिल हुए। राजद की रेखा कुमारी 14,085 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। यह प्रशांत किशोर का पहला विधानसभा चुनाव था। उनकी जीत को बिहार की राजनीति में नए समीकरण के तौर पर देखा जा रहा है। बांकीपुर लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है।

ये भी पढ़ें:

दतिया में कांग्रेस ने घनश्याम संग की वापसी

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने वापसी करते हुए भाजपा को झटका दिया। कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,053 वोटों से हराया। शुरुआती दो राउंड में भाजपा आगे रही, लेकिन तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस ने बढ़त बनाई जो आखिर तक कायम रही। मतगणना पूरी होने से पहले ही भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि जनता के फैसले का सम्मान है और हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। नतीजे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कई हिस्सों में जीत का जश्न मनाया।
assembly-bypoll-results-prashant-kishor-wins-bankipur-bihar (2)

गुजरात में भाजपा ने सतीश पटेल के दम पर बरकरार रखा दबदबा

गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने एक बार फिर अपना मजबूत शहरी गढ़ बचा लिया। भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी को 30,630 वोटों के बड़े अंतर से हराया। निर्वाचन आयोग के मुताबिक सतीश पटेल को 55,481 वोट मिले, जबकि भीखाभाई रबारी को 24,851 वोट हासिल हुए। सोमवार सुबह वडोदरा के मकरपुरा स्थित भवन स्कूल परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। शुरुआती रुझानों से ही भाजपा बढ़त बनाए रही और हर राउंड के साथ जीत का अंतर बढ़ता गया। आखिर में पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज कर सीट अपने पास बरकरार रखी।
assembly-bypoll-results-prashant-kishor-wins-bankipur-bihar (3)

नतीजों ने साफ कर दिया कि मंजलपुर में भाजपा की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है। तीनों राज्यों के नतीजों ने राष्ट्रीय राजनीति में अलग-अलग संकेत दिए हैं। बिहार में प्रशांत किशोर की जीत ने राज्य की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने खोई हुई सीट वापस हासिल कर संगठन को नई ऊर्जा दी है। वहीं गुजरात में भाजपा ने साबित किया कि उसके पारंपरिक शहरी वोट बैंक में अब भी कोई बड़ी सेंध नहीं लगी है।

ये भी पढ़ें  उपचुनाव : केरल में यूडीएफ, पश्चिम बंगाल में टीएमसी, गुजरात में आप और भाजपा को एक-एक सीट मिली

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link