NationalPoliticsUttar Pradesh

सपा-कांग्रेस पर बरसे संजय निषाद, बोले… टेक्नोलॉजी से नहीं होता भ्रष्टाचार, विपक्ष फैला रहा भ्रम

अनमोल शर्मा

मेरठ, 19 जून 2025:

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद गुरुवार को मेरठ पहुंचे और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा और कांग्रेस को जनगणना के मुद्दे पर घेरा और आरोप लगाया कि ये पार्टियां केवल प्रोपेगेंडा फैलाकर जनता को गुमराह कर रही हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी धांधली संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय निषाद ने कहा कि मैं पहला व्यक्ति हूं जिसने जनगणना की आवाज उठाई थी। सपा 20 वर्षों तक सत्ता में रही, लेकिन तब उन्हें इसकी जरूरत महसूस नहीं हुई। अब बोलने का इन्हें कोई हक नहीं है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कांग्रेस पर जनगणना को रुकवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ प्रचार करते हैं। भ्रम फैलाते हैं कि टेक्नोलॉजी से भ्रष्टाचार बढ़ेगा। उन्होंने तर्क दिया कि अगर टेक्नोलॉजी से भ्रष्टाचार होता, तो किसानों के खाते में सीधे पैसे कैसे पहुंचते?

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के एक पुराने बयान का हवाला देते हुए संजय निषाद ने कहा कि कांग्रेस के समय में 100 रुपये में से सिर्फ 15 रुपये जनता तक पहुंचते थे, क्योंकि ये लोग बिचौलिए थे।

सपा नेता एचटी हसन के एक बयान को लेकर उन्होंने कहा कि ये लोग विदेशी ताकतों के प्रवक्ता बन गए हैं। जनता इन्हें अब नकार रही है। इन्हें पाकिस्तान और ईरान का प्रवक्ता नियुक्त कर देना चाहिए। पंचायत चुनावों को लेकर संजय निषाद ने संकेत दिए कि निषाद पार्टी बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ सकती है।

ये भी पढ़ें  केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे ने उठाए सवाल, बीते तीन साल में 6 हादसे, उड़ान सुरक्षा पर संकट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button