Uttar Pradesh

अयोध्या : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संतों और मुस्लिम समाज ने किया भारतीय सेना के शौर्य को सलाम

अयोध्या, 7 मई 2025:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। सेना की इस कार्रवाई को अयोध्या के संतों और मुस्लिम समाज से भरपूर समर्थन और सराहना मिली।

जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा-अब पाकिस्तान का सफाया निश्चित

तपस्वी छावनी के संत और जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा, “अब पाकिस्तान का सफाया निश्चित है।” उन्होंने अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय में रखे गए कारगिल युद्ध के दौरान इस्तेमाल हुए टी-55 टैंक का विधिपूर्वक पूजन किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है, यहाँ से मानवता का संदेश गया है और अब से आतंक के अंत का भी संदेश जाएगा।

ये भी पढ़ें:

परमहंस आचार्य ने कहा कि जिस दिन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत में शामिल होगा, उस दिन पूरे देश में दीपावली मनाई जाएगी और लड्डू बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा, कि पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई है, और अब उसका सफाया तय है।

Advertisement

बाबरी मस्जिद के पक्षकार बोले… राक्षस है पाकिस्तान

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रह चुके इकबाल अंसारी ने कहा कि मैं भारतीय सेना के लिए दुआ कर रहा हूं। जिस तरह से सेना ने जवाबी कार्रवाई की है, वह सराहनीय है। पाकिस्तान एक राक्षस है और राक्षसों का अंत राम ही कर सकते हैं।”

ऑपरेशन सिंदूर से दिया जवाब : संत भार्गवानंद

संत भार्गवानंद ने कहा कि हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा गया था, अब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उसका बदला लिया गया है। यह हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है।

“अब भारत चुप नहीं बैठेगा”

राम मंदिर के समर्थक बबलू खान ने कहा कि जिस तरह हमारी सेना ने नौ स्थानों पर एयर स्ट्राइक की, उसने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा, बल्कि हर हमले का जवाब देगा।

ये भी पढ़ें  भाजपा को विभीषणों से खतरा… गोरखपुर में बोले डॉ. संजय निषाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link