Uttar Pradesh

कूड़े से बनी सस्ती CNG, वाहन चला रही सिर्फ ₹5 कम कीमत पर!

ग्रेटर नोएडा,3 जनवरी 2025

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित वेस्ट डिस्पोजल प्लांट में शहर के कचरे से रोजाना 200 किलो सीएनजी का उत्पादन हो रहा है। यह गैस, आईजीएल की तुलना में करीब ₹5 सस्ती है और शहर में वाहनों को संचालित करने के लिए इस्तेमाल की जा रही है। प्लांट में हर दिन 18 टन कचरे को प्रोसेस किया जाता है, जिसमें गीला, सूखा, प्लास्टिक, कांच, और धातु जैसे 50 प्रकार के कचरे को अलग-अलग कर उपयोगी उत्पाद बनाए जाते हैं। जैविक कचरे से 800 किलो खाद बनाई जाती है, जिसे किसानों को मुफ्त में दिया जाता है।

प्लांट प्लास्टिक कचरे से हर सप्ताह 50 लीटर पॉलिफ्यूल डीजल भी तैयार करता है, जिसका उपयोग जनरेटर और उपकरणों में किया जा रहा है। यह पूरी प्रक्रिया स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ-साथ 100 से अधिक लोगों को रोजगार भी प्रदान कर रही है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह प्लांट कुछ ही घंटों में कचरे को निस्तारित कर देता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : सातवें साल भी नहीं बढ़े दाम, EV चार्जिंग के लिए ये ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button