NationalUttar Pradesh

प्रेमी ने किया शादी से इन्कार, पुलिस के पास पहुंचा विवाद…फिर मंदिर में हुआ विवाह

रायबरेली, 18 फरवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के सलोन क्षेत्र में दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का सुखद अंत तब हुआ जब पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रेमी ने विवाह के लिए सहमति दी।

जानकारी के अनुसार सलोन क्षेत्र के सूची गांव निवासी शिवकरन और रेवहारा गांव की पूजा के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग था। जब पूजा ने विवाह की बात रखी, तो शिवकरन ने परिजनों का हवाला देकर शादी से इन्कार कर दिया। मामला बढ़ने पर यह पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस के हस्तक्षेप और समझाने-बुझाने के बाद प्रेमी और उसके परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद दोनों का विवाह दरसवा स्थित मां कमासिन धाम मंदिर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जगेंद्र सिंह के साथ कई लोग मौजूद रहे। विवाह के बाद पूजा अपनी ससुराल पहुंच गई, जहां परिवार ने उसका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  PM मोदी पांच देशों की यात्रा कर देश लौटे, द्विपक्षीय संबंधों-आर्थिक सहयोग पर रहा फोकस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link