Uttarakhand

सड़क, मंदिर, नहर से लेकर धराली राहत तक, धामी ने दी 14 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी

पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर में होंगे विकास कार्य, धराली आपदा में क्षतिग्रस्त प्रतिष्ठानों व भवनों के प्रभावितों के लिए भी मुख्यमंत्री राहत कोष से जारी होगी रकम

देहरादून, 30 जुलाई 2026:

CM पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में विकास कार्यों के लिए करीब 14 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी को हरी झंडी दी है। इनमें सड़क निर्माण, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, आंतरिक मार्गों के निर्माण, नहर के आधुनिकीकरण से जुड़े काम शामिल हैं। आपदा प्रभावित उत्तरकाशी के धराली के लोगों के लिए भी राहत राशि स्वीकृत की गई है।

डीडीहाट में संपर्क मार्ग का काम, चम्पावत में एक और सड़क को मंजूरी

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत सिरड के नैनीपातल से ग्राम पंचायत नाघर इंटर कॉलेज तक CC संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। इसके लिए 79.87 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। चम्पावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के बाराकोट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी की स्मृति में मूर्ति स्थापित करने के लिए 32.49 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में सेलागाड से कोटकेन्द्री तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 40.53 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इन कामों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही को बेहतर करने की योजना है।

ये भी पढ़ें:

मंदिरों के सौंदर्यीकरण पर जोर

पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मोस्टामानू मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए बची 39.31 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। पिथौरागढ़ के कुशैल रसेपाटा स्थित प्राचीन सैम मंदिर के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के लिए 59.80 लाख रुपये मिलेंगे। पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में द्वारीखाल के कठुड बड़ा देवीखाल स्थित मां बाल कुँवारी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत 72.67 लाख रुपये में से बची 39.30 लाख रुपये की राशि जारी करने की मंजूरी दी गई है। अल्मोड़ा के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के धौलादेवी ब्लॉक के ध्याडी न्याय पंचायत क्षेत्र स्थित भेटाबडोली में भीमादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 98.50 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।

गदरपुर में मंदिर धर्मशाला के काम

ऊधमसिंह नगर के गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में रामबाग हरिपुरा व पंचाननपुर गांव में मंदिर, धर्मशाला व तालाब से जुड़े निर्माण कार्य किए जाएंगे। गोविन्द मंदिर-धर्मशाला, मसीत मंदिर-धर्मशाला सहित तालाब के पास मंदिर-धर्मशाला के निर्माण के लिए 2.54 करोड़ रुपये की योजना मंजूर है। इसमें पहली किस्त के तौर पर 1.01 करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति दी गई है।

सल्ट के मल्ली मनिला मंदिर का होगा विकास

अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा क्षेत्र में मल्ली मनिला मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 98.80 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे मंदिर परिसर में विकास से जुड़े काम कराए जाएंगे।

चम्पावत के गांवों में इंटरलॉकिंग सड़कें

चम्पावत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैरोली के आंतरिक मार्गों का निर्माण इंटरलॉकिंग टाइल्स से किया जाएगा। ग्राम पंचायत बड़पास के आंतरिक मार्गों को भी इसी तरह तैयार किया जाएगा। दोनों कामों के लिए 3.89 करोड़ रुपये की स्वीकृति है, जिसकी पहली किस्त के रूप में 1.87 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी गई है।

बीजापुर नहर का होगा आधुनिकीकरण, धराली के 13 प्रभावितों को राहत

अमृत योजना के तहत बीजापुर नहर के हेड के सुदृढ़ीकरण व आधुनिकीकरण की योजना को भी मंजूरी मिली है। इस काम के लिए 4.95 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। वहीं उत्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील के धराली गांव में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व भवनों के 13 प्रभावितों को राहत राशि देने की मंजूरी दी गई है। नियमानुसार 1.24 करोड़ रुपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है। इसमें पहले तीन प्रभावितों को दी गई 3.12 लाख रुपये की रकम का समायोजन करते हुए अब 1.21 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें  Insta Photo में गले मे दिखा 10 लाख का हार, महिला पहुंची जेल, मकान मालकिन को ऐसे दिया था झांसा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link