Uttarakhand

कांवड़ यात्रा: शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक की जानी हकीकत, मेले की सुरक्षा के लिए बनाई प्लानिंग

आईजी एसटीएफ और डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर पहुंचे हरिद्वार, मेला कंट्रोल रूम में सुपर जोनल व जोनल पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

राजकिशोर तिवारी

हरिद्वार, 3 अगस्त 2026ः

कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस मुख्यालय से आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे और डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह गुंज्याल सोमवार को हरिद्वार पहुंचे और कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चंडी चौक, शंकराचार्य चौक, बैरागी कैंप पार्किंग, हर की पैड़ी समेत कई प्रमुख क्षेत्रों का जायजा लिया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने एसएसपी हरिद्वार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने यातायात व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा इंतजाम और कांवड़ियों की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इसके बाद आईजी एसटीएफ और डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर मेला कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मेला कंट्रोल रूम में तैनात सुपर जोनल व जोनल पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और आगामी दिनों में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रणनीति तैयार की गई।

ये भी पढ़ें:

आईजी एसटीएफ ने कहा कि यातायात प्लान को प्रभावी तरीके से लागू करने, छोटी घटनाओं का तत्काल मौके पर पहुंचकर समाधान करने व सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान आईजी निलेश आनंद भरणे और डीआईजी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने शिवभक्तों से मुलाकात कर उन्हें फल व अल्पाहार बांटा और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
haridwar-kanwar-yatra-security-inspection-ig-stf-dig-law-order (2)

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक जोन और सेक्टर में अनुभवी पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। पुलिस मुख्यालय स्तर से भी कांवड़ मेले की लगातार निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश एसएसपी हरिद्वार और कांवड़ मेला नोडल अधिकारी को दिए गए हैं। उत्तराखंड पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें  अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने धामी को भेजी राखी, लिखा भावुक पत्र, धराली आपदा में हुई थी मुलाकात

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link