Uttarakhand

विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का आगाज,  खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, 400 मीटर में अभिषेक-सृष्टि ने मारी बाजी

रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रतियोगिता का आयोजन, विधायक ने किया शुभारंभ, नशामुक्ति और 'स्वच्छ भारत, स्वच्छ उत्तराखंड' का दिलाया संकल्प संकल्प

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 20 सितंबर 2026:

उत्तराखंड के रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने ट्रैक पर जमकर पसीना बहाया। प्रतियोगिता के पहले दिन 400 मीटर दौड़ में अभिषेक ने बालक वर्ग और सृष्टि ने बालिका वर्ग में बाजी मारकर पहला स्थान हासिल किया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
vidhayak-championship-trophy-raipur-umesh-sharma-kau-sports-college (2)

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और विशिष्ट अतिथि व प्रमुख क्षेत्र पंचायत सरोजिनी जवाड़ी ने  किया। उमेश शर्मा ने खिलाड़ियों को नशामुक्ति और ‘स्वच्छ भारत, स्वच्छ उत्तराखंड’ का संकल्प दिलाया। खिलाड़ियों ने समाज को नशामुक्त बनाने के साथ अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। विधायक ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और विधानसभा क्षेत्र से चयनित होने वाले खिलाड़ी आगे की प्रतियोगिताओं में अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।

ये भी पढ़ें:

400 मीटर बालक वर्ग में अभिषेक ने पहला, आयुष ने दूसरा और आयुष्मान ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में सृष्टि प्रथम, सूजाना द्वितीय और श्रेया भट्ट तृतीय रहीं। 800 मीटर बालक वर्ग में रुद्र प्रथम, अभिजीत द्वितीय और अंशुल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में काजल ने बाजी मारी, जबकि श्रेया दूसरे और आंचल तीसरे स्थान पर रहीं। 5000 मीटर बालक वर्ग में फैजान ने प्रथम स्थान हासिल किया। सुंदरम दूसरे और सागर रावत तीसरे स्थान पर रहे।
vidhayak-championship-trophy-raipur-umesh-sharma-kau-sports-college (3)

3000 मीटर बालिका वर्ग में वैष्णवी प्रथम, किरन द्वितीय और सृष्टि तृतीय रहीं। 60 मीटर बालक वर्ग में समर सिंह ने पहला, सचिन बिष्ट ने दूसरा और बंटी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्राजीन प्रथम, हेमा द्वितीय और प्रियंका तृतीय रहीं। 600 मीटर बालक वर्ग में हर्षल नौटियाल प्रथम, बंटी कुमार द्वितीय और रुद्र राणा तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंशिका ने पहला, ऋषिका ने दूसरा और आयुषी देवराड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ें  आखिर क्यों एक-दूसरे से अलग हुए थे सानिया-शोएब, तलाक पर क्रिकेटर की बहन का बड़ा खुलासा !

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link