Uttarakhand

SIR: बूथों की व्यवस्था परखी, मतदाताओं से संवाद, डीएम बोले- नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, आपत्तियों व अभिलेखों की सुनवाई की प्रक्रिया देखी, कहा- 11 मान्य अभिलेखों में से कोई भी एक दिखाने पर नहीं हटेगा सूची से नाम

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 7 अगस्त 2026ः

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत हरिद्वार के जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद किया। साथ ही एसआईआर की प्रगति के साथ ही मतदाताओं को जारी किए गए नोटिसों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने एसआईआर के अंतर्गत जारी नोटिसों पर प्राप्त आपत्तियों व अभिलेखों की सुनवाई की प्रक्रिया भी देखी।

डीएम मयूर दीक्षित ने संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिए कि सभी मामलों में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई की जाए। उन्होंने जनपद के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी मतदाता को किसी प्रकार की विसंगति या अनमैपिंग के संबंध में नोटिस प्राप्त होता है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 मान्य अभिलेखों में से कोई भी एक वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा। कहा कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संचालित की जा रही है। इस कार्य में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का भी सहयोग मिल रहा है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक आवश्यक जानकारी पहुंचाई जाए और सभी प्रकरणों का समयबद्ध व नियमानुसार निस्तारण किया जाए।

ये भी पढ़ें  बिपिन रावत के नाम पर बना अकादमिक ब्लॉक, राज्यपाल बोले- नवाचारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button