Uttarakhand

सहकारिता चुनाव: BJP का दबदबा कायम, नौ DCDF पर निर्विरोध जीते प्रत्याशी

उत्तराखंड में सहकारिता चुनावों में तीन जगह महिलाओं ने लहराया परचम, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी पदाधिकारियों को दी बधाई, बोले- नवनिर्वाचित पदाधिकारी सहकारी संस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाएंगे

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 15 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड में चल रहे सहकारिता चुनावों में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ जिला सहकारी विकास संघों (डीसीडीएफ) में निर्विरोध जीत दर्ज की है। इसके साथ ही जिला भेषज सहकारी संघ, चंपावत में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत हुई है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी निर्विरोध जीते प्रत्याशियों को बधाई दी है।

निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्षों में उधमसिंह नगर जिला उपभोक्ता सहकारी संघ रुद्रपुर से प्रतिभा शाही, कुमाऊं सहकारी विकास संघ अल्मोड़ा से बबीता मेहरा और चमोली जिला सहकारी विकास संघ गोपेश्वर से कमला देवी शामिल हैं। इन तीनों महिला अध्यक्षों का निर्विरोध चुना जाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। वहीं, कोटद्वार (पौड़ी) से रविंद्र सिंह नेगी, मुनि की रेती (टिहरी) से सत्येंद्र सिंह पुनेठा, हरिद्वार से रामवीर सिंह, तराई विकास सहकारी संघ रुद्रपुर से गोपाल बोरा, देहरादून जिला सहकारी फेडरेशन से राहुल गुप्ता और नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव फेडरेशन हल्द्वानी से शिव बहादुर सिंह निर्विरोध चुने गए हैं। जिला भेषज सहकारी संघ, चंपावत में अशोक चौधरी ने अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें:

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चुनावों में मिली शानदार जीत को प्रदेश सरकार की सहकारिता सुधार नीतियों और संगठन के प्रति सहकारिता परिवार के विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि समितियों से लेकर जिला सहकारी विकास संघों तक भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने बताया कि जिला सहकारी विकास संघों के चुनाव संपन्न होने के बाद अब जिला सहकारी बैंकों के चुनाव प्रस्तावित हैं। सरकार इन चुनावों को भी निष्पक्ष, पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. धन सिंह रावत ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार सहकारिता आंदोलन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने, संस्थाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और किसानों, महिलाओं व युवाओं को सहकारिता से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी सहकारी संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  हरिद्वार गंगा कॉरिडोर: 235 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, धामी बोले- नहीं थमेगा विकास का पहिया

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button