PoliticsUttarakhand

MISSION 2027: हैट्रिक के लिए BJP ने कसी कमर, कमजोर सीटों के लिए बनी विशेष रणनीति

सीएम धामी ने टिहरी, गढ़वाल व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों, विधायकों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की, फीडबैक के आधार पर तैयार होंगी कार्ययोजनाएं, कुमाऊं-गढ़वाल संभाग की बैठकों में 70 विधानसभा क्षेत्रों पर हो चुकी चर्चा

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 19 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात अभी पूरी तरह बिछी भी नहीं है, लेकिन भाजपा ने अपनी तैयारी को धार देना शुरू कर दिया है। सत्ता में लगातार तीसरी बार वापसी के लक्ष्य के साथ सीएम धामी ने बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में टिहरी, गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों, विधायकों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। लोकसभा क्षेत्रवार आयोजित बैठकों में सभी विधानसभा क्षेत्रों के राजनीतिक समीकरण, विकास कार्यों, जनसमस्याओं और संगठन की स्थिति पर चर्चा करते हुए आगामी चुनाव के लिए रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा संगठन के विभिन्न स्तरों पर लगातार बैठकें कर रही है। नगर निकायों, जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों, मंडल अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों के बाद अब सांसदों और विधायकों से विधानसभा क्षेत्रवार फीडबैक लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैठकों में सामने आए सुझावों और फीडबैक के आधार पर आगामी कार्ययोजनाएं तैयार की गई हैं, जिन्हें समयबद्ध तरीके से जमीन पर उतारा जाएगा। सीएम ने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:

mission-2027-bjp-ne-kamzor-seaton-ke-liye-banai-khaas-ranneeti (2)

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में संगठन की अहम भूमिका है। मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए कार्यकर्ताओं से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने को भी कहा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि गढ़वाल की तीनों लोकसभा क्षेत्रों की बैठकों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई। विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में प्रवास, युवाओं, महिलाओं और पूर्व सैनिकों से जुड़े कार्यक्रमों के साथ विकास कार्यों को गति देने पर भी मंथन किया गया।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल संभाग की बैठकों में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों पर चर्चा हो चुकी है। कमजोर और पिछली बार अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाली सीटों के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि विधायकों ने अपने क्षेत्रों की जनता से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान के सुझाव प्रदेश नेतृत्व के सामने रखे। संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। जल्द ही मंडल स्तर के पदाधिकारियों और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ विधायकों की सामूहिक बैठकें आयोजित की जाएंगी।

गढ़वाल सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अनिल बलूनी ने कहा कि बीजेपी आगामी चुनाव विकास के पिछले करीब दस वर्षों के रिकॉर्ड के आधार पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों और पार्टी के ट्रैक रिकॉर्ड को जनता देख रही है और इसी आधार पर भाजपा चुनावी मैदान में उतरेगी। हरिद्वार सांसद एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता पहले से अधिक मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली बार हरिद्वार में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं हुआ था, लेकिन इस बार पार्टी अधिक सीटें जीतने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी।

ये भी पढ़ें  अमेठी: कांग्रेस की जड़ें मजबूत करने में जुटा संगठन...जिले के ब्लॉकों में नियुक्त किए अध्यक्ष

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link