Uttarakhand

BJP मिशन 2027: मैदान में उतरेंगे 10 हजार कार्यकर्ता, ऐसे दी जा रही ट्रेनिंग

काशीपुर में प्रदेश व जिला स्तर के प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, बोले- संगठन की ताकत है प्रकोष्ठ, कार्यशालाओं और प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

राजकिशोर तिवारी

ऊधमसिंह नगर, 7 जुलाई 2026ः

भाजपा विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुट गई है। भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियों को तेज करते हुए अपने विभिन्न प्रकोष्ठों के माध्यम से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय चुनावी जिम्मेदारी सौंपने की योजना तैयार की है। इसी कड़ी में पार्टी ने बूथ स्तर तक प्रकोष्ठों के सशक्त विस्तार और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया है। साथ ही कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में प्रदेश एवं जिला स्तर के प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति हैं, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और प्रबुद्धजनों को संगठन से जोड़कर भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

ये भी पढ़ें:

महेंद्र भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं को नए लोगों को पार्टी से जोड़ने, संगठन की विचारधारा को विस्तार देने और केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा, समर्पण और संगठनात्मक भावना के साथ अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं।

प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रदेश भर में विभिन्न प्रकोष्ठों के माध्यम से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। इसके लिए चार चरणों में कार्यशालाएं और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक एवं चुनावी दृष्टि से प्रशिक्षित किया जा रहा है। बैठक में जिला अध्यक्ष मनोज पाल, जिला प्रभारी पुष्कर काला, सह प्रभारी भारत भूषण चुग, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली सहित सहकारिता व खेलकूद प्रकोष्ठों के प्रदेश और जिला संयोजक मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Uttarakhand : मदरसा बोर्ड हुआ इतिहास, एक जुलाई से प्राधिकरण संभालेगा मदरसों की कमान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button