Uttarakhand

Uttarakhand News : लैंड फ्रॉड पर प्रशासन का शिकंजा, आठ मामलों में FIR, एक की होगी SIT जांच

गढ़वाल मंडल के आयुक्त ने बैठक में की समीक्षा, 35 मामलों में मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, सरकारी जमीन पर कब्जे और फर्जी दस्तावेजों की भी होगी पड़ताल, पुराने राजस्व रिकॉर्ड खंगालने के निर्देश

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 24 सितंबर 2026:

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में Land Fraud के मामलों को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में हुई लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में मंडल के जिलों से आए 56 मामलों की समीक्षा की गई। इनमें 12 मामलों का निस्तारण किया गया, 8 मामलों में FIR दर्ज कराने और एक मामले की SIT जांच के आदेश दिए गए। बाकी 35 मामलों में विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

पुराने रिकॉर्ड भी खंगालने के निर्देश

आयुक्त आनंद स्वरूप ने अधिकारियों को जमीन से जुड़े मामलों की जांच सिर्फ मौजूदा रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रखने को कहा। जरूरत पड़ने पर पुराने राजस्व अभिलेख, खसरा-खतौनी, नक्शे, रजिस्ट्री और दूसरे दस्तावेजों की भी जांच करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जे और अतिक्रमण की शिकायतों को प्राथमिकता से लेने को कहा। पुलिस को भी निर्देश दिए गए कि जांच में प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध सामने आने पर मुकदमा दर्ज किया जाए।

ये भी पढ़ें:

बहादराबाद में ग्राम सभा की जमीन पर खेती का मामला

हरिद्वार के बहादराबाद में ग्राम सभा की जमीन पर खेती किए जाने के मामले की भी बैठक में समीक्षा हुई। आयुक्त ने खेती की अनुमति दिए जाने की प्रक्रिया की जांच करने को कहा। साथ ही संबंधित फसल को नियमानुसार कुर्क करने के निर्देश दिए। हरिद्वार में केसर हिंद के नाम दर्ज जमीन दूसरे लोगों के नाम ट्रांसफर किए जाने के मामले में भी रिकॉर्ड और हस्तांतरण की पूरी प्रक्रिया की जांच कर रिपोर्ट मांगी गई।

कनखल में प्रॉपर्टी डीलर पर FIR, 70 बीघा जमीन के हस्तांतरण की बात सामने आई

कनखल के एक Land Fraud मामले में संबंधित प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में जमीन के दस्तावेजों और लेनदेन से जुड़े पहलुओं की जांच पर भी जोर दिया गया। वहीं देहरादून के भारूवाला क्षेत्र में एंग्लो इंडियन एवं डोमिसाइल समिति की करीब 70 बीघा जमीन के हस्तांतरण का मामला भी सामने आया। आयुक्त ने समिति के अधिनियम और बायलॉज की जांच कर जमीन ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया की पड़ताल करने के निर्देश दिए। राजपुर रोड स्थित बहुउद्देशीय वित्तीय विकास निगम की जमीन से जुड़े मामले में नगर निगम से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई।

कोटद्वार और पौड़ी की प्लॉटिंग पर भी जांच

कोटद्वार और पौड़ी में बिना अनुमति प्लॉटिंग करने और तय हिस्से से ज्यादा जमीन बेचने के मामलों की भी जांच के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से मामलों की तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में वन संरक्षक वन विभाग कल्याणी, नगर आयुक्त ऋषिकेश विजय नाथ शुक्ला, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण स्वतंत्र कुमार, समेत नगर निगम, एमडीडीए और संबंधित एसडीएम व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  मियांवाला में ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’, धामी की जल सृष्टि पार्क की सौगात, बोले- अपना समझ रखें ध्यान

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link