Lucknow CityUttar Pradesh

Up News : CM योगी ने लॉन्च की वरुण विहार-नैमिष नगर योजना, लखनऊ में ‘अपने घर’ का सपना हुआ आसान

10,680 एकड़ में बसेंगी दोनों नई टाउनशिप, 2800 और 3800 रुपये प्रति वर्गफीट है प्लॉट का रेट, 2166 करोड़ की पांच अपार्टमेंट परियोजनाओं की भी शुरुआत, ऐशबाग स्क्वॉयर में 27 मंजिल का टावर

लखनऊ, 24 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए गुरुवार का दिन खास रहा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की दो बड़ी आवासीय योजनाओं नैमिष नगर और वरुण विहार का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। आगरा एक्सप्रेसवे के पास दोना गांव में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने दोनों योजनाओं का भूमिपूजन करने के साथ ही प्लॉटों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू कराई। इन दोनों योजनाओं को करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से 10,680 एकड़ में विकसित किया जा रहा है।

इन योजनाओं में सबसे ज्यादा दिलचस्पी उन लोगों की है जो लखनऊ में अपना प्लॉट लेकर घर बनाना चाहते हैं। वरुण विहार में प्लॉट की दर 2800 रुपये और नैमिष नगर में 3800 रुपये प्रति वर्गफीट तय की गई है। वरुण विहार आगरा एक्सप्रेसवे के पास काकोरी क्षेत्र में विकसित हो रही है, जबकि नैमिष नगर सीतापुर रोड क्षेत्र में आकार ले रही है।

नैमिष नगर के लिए बीकेटी तहसील के 18 गांवों में जमीन ली गई है। एलडीए के अनुसार दोनों योजनाओं की खास बात यह है कि यहां सिर्फ प्लॉट ही नहीं अपितु भविष्य में एक बड़े शहर जैसी सुविधाओं के विकास की योजना है। नैमिष नगर में आवासीय सुविधाओं के साथ मेडिकल हब, एजुकेशन हब, कम्युनिटी पार्क, कल्चरल सिटी और शॉपिंग स्ट्रीट जैसी सुविधाओं की भी योजना बताई गई है।

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 2166 करोड़ रुपये की लागत से पांच बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। इनमें बसंतकुंज का पार्क व्यू, गोमती नगर का लेक व्यू, शारदा नगर विस्तार का वागेश्वरी, अनंत नगर का अदिति और मिल रोड ऐशबाग का ऐशबाग स्क्वॉयर शामिल है। ऐशबाग स्क्वॉयर 27 मंजिल का होगा। इसमें चार टावर और 384 फ्लैट प्रस्तावित हैं।
up-news-cm-yogi-launches-varun-vihar-naimish-nagar-housing-scheme-lucknow (2)

Advertisement

कार्यक्रम का सबसे भावुक पक्ष वे किसान परिवार रहे जिनकी जमीन इन योजनाओं के लिए ली गई। मंच पर बुलाए गए किसानों ने बताया कि उन्हें जमीन के बदले मिली रकम से परिवार का भविष्य संवारने का मौका मिला। एक किसान ने बताया कि उसे 2.80 करोड़ रुपये जबकि दूसरे को 2.90 करोड़ रुपये मिले और उसने उन्नाव में जमीन के साथ घर भी खरीद लिया। एक किसान की बेटी ने बताया कि उसे 80 लाख रुपये मिले हैं। उसने इस रकम से जमीन खरीदने के साथ बची राशि से मेडिकल की पढ़ाई करने की योजना बताई। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह के लखनऊ के सभी भाजपा विधायक, नेता और एलडीए के अधिकारी मौजूद थे।

सीतापुर रोड पर 4100 एकड़ में नैमिष नगर

सीतापुर रोड पर विकसित हो रही नैमिष नगर योजना का क्षेत्रफल करीब 4100 एकड़ है। यहां 72 वर्गमीटर के 197, 112.5 वर्गमीटर के 524, 162 वर्गमीटर के 520, 200 वर्गमीटर के 299, 288 वर्गमीटर के 103 और 450 वर्गमीटर के 30 भूखंड प्रस्तावित हैं। इन भूखंडों की दर 3800 रुपये प्रति वर्गफीट तय की गई है।
up-news-cm-yogi-launches-varun-vihar-naimish-nagar-housing-scheme-lucknow (3)

आगरा एक्सप्रेसवे के पास 6580 एकड़ में वरुण विहार

आगरा एक्सप्रेसवे के पास विकसित की जा रही वरुण विहार योजना करीब 6580 एकड़ में फैली है। इसमें 112.5 वर्गमीटर के 1517, 162 वर्गमीटर के 460, 200 वर्गमीटर के 612, 288 वर्गमीटर के 68, 300 वर्गमीटर के 81 और 450 वर्गमीटर के 109 भूखंड हैं। यहां भूखंड की दर 2800 रुपये प्रति वर्गफीट रखी गई है।

ये भी पढ़ें  'राजा बाबू' पर राजभर का वार : अखिलेश के लिए नायक होने की पहली शर्त यादव होना, कुर्मी नेताओं की उपेक्षा का आरोप

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link