Lucknow City

बेटी की पढ़ाई को लेकर थी परेशान…पति से झगड़े के बाद महिला ने की आत्महत्या

मोहनलालगंज में निगोहा के भैरमपुर गांव की घटना, बेटी का दाखिला किसी अच्छे स्कूल में कराना चाहती थी, पड़ोस के युवक ने दूसरी छत के सहारे कमरे में किया प्रवेश

एमएम खान

​मोहनलालगंज (लखनऊ), 10 मई 2026:

मोहनलालगंज में निगोहा के भैरमपुर गांव में रविवार सुबह एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला बच्ची की पढ़ाई को लेकर काफी परेशान थी। इसी को लेकर उसका आएदिन पति से झगड़ा होता था। इसी विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या करने का कदम उठाया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

​भैरमपुर निवासी आनंद कुमार वर्मा की पत्नी प्रिंसी वर्मा (36) अपनी तीन वर्षीय बेटी के भविष्य को लेकर काफी गंभीर थी। बताया जा रहा है कि वह चाहती थी कि उसकी बेटी का दाखिला किसी अच्छे स्कूल में कराया जाए, ताकि उसकी शिक्षा की नींव मजबूत हो सके। शनिवार रात करीब 11 बजे इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर प्रिंसी नाराज होकर कमरे से निकली और छत पर बने कमरे में चली गई।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-10 at 6.02.54 PM

​परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे तक जब प्रिंसी नीचे नहीं उतरी तो पति आनंद उसे देखने छत पर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आए पड़ोस के एक युवक ने दूसरी छत के सहारे कमरे में प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए। महिला का शव साड़ी के फंदे के सहारे हुक से लटक रहा था।

​घटना की जानकारी मिलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। महिला की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। तीन साल की मासूम बेटी के सिर से मां का साया उठने पर गांव में हर कोई स्तब्ध है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  दो बाइकों की हुई टक्कर फिर घुस गई कार, तीन लोगों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button