Sitapur City

ट्रिपलिंग कर शादी में जा रहे युवकों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी… दो की मौत

ठोकर के बाद बाइक सवार ट्रॉली के नीचे जा घुसे, रात दो बजे निजामपुर के पास हादसा, एक युवक की हालत नाजुक, लखनऊ में इलाज जारी

सीतापुर, 14 अप्रैल 2026:

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना इलाके में सोमवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शादी में शामिल होने जा रहे तीन युवक एक ही बाइक पर सवार थे, तभी उनकी अपाचे बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना रात करीब दो बजे ग्राम निजामपुर के पास हुई। बताया जा रहा है कि बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। सामने चल रही ट्रॉली से पीछे से टक्कर इतनी जोरदार हुई कि तीनों युवक उछलकर ट्रॉली के नीचे जा घुसे। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

हादसे में मारे गए युवकों की पहचान अंकुल निवासी दसई खेड़ा थाना खैराबाद, और देवीदास निवासी भेलावा थाना सन्दना के रूप में हुई है। घायल विष्णु कुमार उर्फ रामजी निवासी दसई खेड़ा, का लखनऊ में इलाज चल रहा है। तीनों युवक खैराबाद से काजीकमालपुर होते हुए कचनार में एक शादी में जा रहे थे। इसी दौरान बाइक चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

READ MORE 

Advertisement

ये भी पढ़ें  सम्मेलन में बोले चंद्रशेखर... बसपा से मतभेद नहीं मगर समाज को ऐसे नहीं छोड़ सकते

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link