इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट की भरमार… ‘टोस्टर’ से ‘मटका किंग’ तक दमदार रिलीज
थिएटर के साथ OTT पर भी बड़ा मुकाबला, अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज दर्शकों को मिलेंगी, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जी5 पर 15 से 19 अप्रैल के बीच कई चर्चित टाइटल होंगे स्ट्रीम
एंटरटेनमेंट डेस्क, 14 अप्रैल 2026:
इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की अच्छी खासी वैरायटी देखने को मिलने वाली है। थिएटर में नई रिलीज के बीच घर बैठे भी दर्शकों के पास कई ऑप्शन रहेंगे। कॉमेडी, क्राइम, ड्रामा से लेकर इंटरनेशनल सीरीज तक, हर तरह का मसाला तैयार है।
सबसे पहले बात फिल्म ‘टोस्टर’ की, जिसका इंतजार काफी समय से हो रहा था। राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर यह डार्क कॉमेडी 15 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।

साउथ की चर्चित फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ अब थिएटर के बाद OTT पर आ रही है। पवन कल्याण की यह फिल्म 16 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। इसमें श्रीलीला और राशि खन्ना भी अहम रोल में हैं। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है।

वेब सीरीज की बात करें तो ‘मटका किंग’ इस हफ्ते का बड़ा आकर्षण है। विजय वर्मा लीड रोल में नजर आएंगे। कहानी एक आम कपास व्यापारी के जुआ जगत में पहुंचने की है। यह सीरीज 17 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

फिल्म ‘अस्सी’, जो फरवरी में सिनेमाघरों में आई थी, अब OTT पर आ रही है। तापसी पन्नू स्टारर यह फिल्म 17 अप्रैल से जी5 पर देखी जा सकेगी। इसकी कहानी को पहले ही काफी सराहना मिल चुकी है। इसी दिन ‘दो दीवाने शहर में’ भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की इस फिल्म में इमोशनल और रिलेशनशिप ड्रामा देखने को मिलेगा।

हॉलीवुड कंटेंट में ‘रूममेट्स’ 17 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर आएगी। यह दोस्ती पर आधारित हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म है। वहीं ‘मार्गो गॉट मनी ट्रबल’ 15 अप्रैल से स्ट्रीम होगी, जिसमें एक युवा लड़की की संघर्ष भरी कहानी दिखाई गई है।
सीरीज लवर्स के लिए ‘अल्फा मेल्स’ का नया सीजन 17 अप्रैल से उपलब्ध होगा। इसके अलावा ‘यूफोरिया सीजन 3’ भी 19 अप्रैल से स्ट्रीम किया जाएगा, जिसमें क्राइम और तस्करी की कहानी आगे बढ़ेगी। फिलहाल इस हफ्ते OTT पर दर्शकों को अलग-अलग तरह का कंटेंट एक साथ देखने को मिलेगा।






