Uttarakhand

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पहुंचे उत्तरकाशी… चीन सीमा से सटे हर्षिल के पोलिंग बूथ की जानी हकीकत

ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने किया स्वागत, बीएलओ से संवाद, SIR से जुड़े कार्यों की समीक्षा, निर्वाचन विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

योगेंद्र मलिक

देहरादून/उत्तरकाशी, 23 मई 2026ः

देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने चीन सीमा से सटे उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में स्थित पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के साथ संवाद कर मैपिंग, मतदाता सत्यापन एवं क्षेत्रीय कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ मिंटू देवी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाने में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण की मैपिंग प्रक्रिया, मतदाता सूची के अद्यतन एवं जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें:

Chief Election Commissioner Visits Harsil Polling Booth (1)

Advertisement

बता दें कि सीमांत क्षेत्रों में कठिन भौगोलिक स्थितियों के बावजूद मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखना निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता में है। उत्तरकाशी जनपद देश के उन संवेदनशील सीमांत जिलों में आता है, जहां कई पोलिंग बूथ दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित हैं। यहां खराब मौसम और संसाधनों की कमी के कारण चुनाव सम्पन्न कराना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण होता है।

इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के उत्तराखंड पहुंचने पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने उनका स्वागत किया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  धामी सरकार के पांच साल पर जश्नः कॉलेज में लगा शिविर, बताईं उपलब्धियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link