Uttarakhand

युवा संवाद कार्यक्रम : छात्रों को बताई SIR की प्रक्रिया, खेल में योगदान देने वाले खिलाड़ी सम्मानित

टिहरी गढ़वाल के बादशाहीथौल के एसआरटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 200 युवा हुए शामिल, लोगों में जागरूकता बढ़ाने की पहल, यूथ आइकन संस्कृति नेगी ने दिया प्रस्तुतीकरण

देहरादून, 4 नवंबर 2026:

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के बादशाहीथौल के एसआरटी परिसर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और इस विषय पर उनके विचारों, जिज्ञासाओं व प्रश्नों के आदान-प्रदान के लिए संवादात्मक मंच उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

SIR के महत्वपूर्ण पहलुओं की दी जानकारी

जिला युवा अधिकारी आशीष पंत ने मेरा युवा भारत के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में यूथ आइकन संस्कृति नेगी ने एसआईआर पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने इस प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी साझा करते हुए युवाओं को जागरूक किया। इसके बाद युवा संवाद सत्र में छात्र-छात्राओं ने एसआईआर से संबंधित प्रश्न व जिज्ञासाएं अतिथियों के सामने रखीं। अतिथियों ने प्रश्नों के उत्तर देकर युवाओं की शंकाओं का समाधान किया।

युवा संवाद कार्यक्रम छात्रों को बताई SIR की प्रक्रिया, खेल में योगदान देने वाले खिलाड़ी सम्मानित (2)

ये भी पढ़ें:

राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए किया प्रेरित

यूथ आइकन संस्कृति नेगी, अक्षत बिजल्वाण व आयुष वर्मा सहित खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुमन सजवाण, एसआरटी परिसर के निदेशक प्रो. एए. बोडाई, एडीएसडब्ल्यू के प्रो. जेडीएस नेगी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शंकर लाल, खेल अधिकारी प्रो. केसी पेटवाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: प्रसिद्ध हास्य कलाकार घन्ना भाई का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link