Uttarakhand

कांवड़ मेला: सुरक्षा कवच बनीं मेडिकल मोबाइल यूनिट, इतने श्रद्धालुओं को मिली मदद

उत्तराखंड में कांवड़ियों को स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करा रहा प्राथमिक उपचार, सात हजार को मिल चुकी सहायता, मोबाइल यूनिट में पांच सदस्यीय टीम की तैनाती, गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने की भी व्यवस्था

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 5 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड इस समय कांवड़ियों के रंग में रंगा हुआ है। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वहीं, कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहली बार शुरू की गई पांच मेडिकल मोबाइल यूनिट व्यवस्था उनके लिए सुरक्षा कवच का काम कर रही है। कांवड़ मार्ग पर तैनात इन मोबाइल यूनिटों से अब तक लगभग सात हजार कांवड़ यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार और चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।

सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस वर्ष पहली बार स्वास्थ्य विभाग ने पांच मेडिकल मोबाइल यूनिट संचालित की हैं। ये यूनिट मंगलौर, बहादराबाद टोल प्लाजा, शंकराचार्य चौक, अलकनंदा होटल और हाईवे स्थित 4XO पॉइंट पर तैनात हैं। प्रत्येक यूनिट में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चिकित्सकीय सेवाएं दी जा रही हैं, जिससे यात्रा के दौरान अस्वस्थ होने वाले श्रद्धालुओं को तत्काल उपचार मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मेडिकल मोबाइल यूनिट में प्रशिक्षित चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, नर्सिंग स्टाफ सहित लगभग पांच सदस्यीय टीम तैनात है। यूनिटों में सामान्य उपचार, प्राथमिक चिकित्सा, स्ट्रेचर, आवश्यक दवाइयां, ऑक्सीजन सुविधा व बुनियादी जांच की व्यवस्था उपलब्ध है। गंभीर मरीजों को तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर करने की भी व्यवस्था की गई है।

सीएमओ ने बताया कि इन यूनिटों के संचालन की निगरानी कांवड़ मेले के स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता कर रहे है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को इलाज के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। सीएमओ ने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान पर्याप्त पानी पीते रहें, अत्यधिक थकान होने पर विश्राम करें और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में निकटतम मेडिकल मोबाइल यूनिट या स्वास्थ्य शिविर से तत्काल संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें।

ये भी पढ़ें  नैनीताल : नशे के कारोबार पर मातहतों से बोले एसएसपी… आपकी आत्मा मर चुकी है, मेरी नहीं

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link