Entertainment

Maatrubhumi Movie : सलमान की आवाज में गूंजा ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’, 11 साल बाद प्लेबैक सिंगिंग में लौटे अभिनेता

मातृभूमि का नया गाना रिलीज, चित्रांगदा के साथ दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री, रिलीज के कुछ घंटों में मिले लाखों व्यूज, रिलीज से पहले की मजेदार पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, 4 नवंबर 2026:

सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में सलमान अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी पहली बार इस फिल्म में साथ दिखाई दे रही है। गाने की खास बात यह है कि इसे सलमान ने खुद अपनी आवाज दी है। करीब 11 साल बाद उन्होंने किसी फिल्म के लिए प्लेबैक सिंगिंग की है।

‘मैं हूं हीरो तेरा’ के बाद गाया नया गाना

सलमान इससे पहले साल 2015 में फिल्म ‘हीरो’ के लिए ‘मैं हूं हीरो तेरा’ गा चुके हैं। इस फिल्म में सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी मुख्य भूमिका में थे। अब करीब 11 साल के अंतराल के बाद सलमान ने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ के जरिए फिर से गायकी में वापसी की है। गाने के बोल भी मजेदार हैं वो आगे कहते हैं ‘मैं फैन बन गया हूं दो पैग पीके एरोप्लेन बन गया हूं’।

गाने की रिलीज से पहले सलमान ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट भी शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘रवाना होने का समय सुबह 5:12 बजे। फ्लाइट समय पर है, 2 पेग अंदर हैं और मैं अपनी सेक्सी ब्यूटी के साथ उड़ान भर रहा हूं, पता नहीं कहां लैंड करूंगा।’

ये भी पढ़ें:

Maatrubhumi Movie सलमान की आवाज में गूंजा 'तेरी सेक्सी ब्यूटी', 11 साल बाद प्लेबैक सिंगिंग में लौटे अभिनेता (2)

Advertisement

म्यूजिक में इन कलाकारों का रहा योगदान

इस गाने के म्यूजिक में कई कलाकारों ने योगदान दिया है। जॉन हंट ने ड्रम, रॉबिन फरगोज ने ट्रम्पेट, कल्याण बरुआ ने इलेक्ट्रिक गिटार और बास बजाया है। मार्क पारख ने पियानो की जिम्मेदारी संभाली। रिदम रट्टा ने तालीम स्टूडियो में वोकल्स रिकॉर्ड किए, जबकि एडेल परेरा ने गाने की एडिटिंग की है।

फिल्म के पांच गाने हो चुके हैं रिलीज

‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज होने के कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर 1.18 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। सलमान के फैंस सोशल मीडिया पर गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इससे पहले फिल्म के टाइटल ट्रैक ‘मातृभूमि’, ‘मैं हूं’, ‘चांद देख लेना’ और ‘जय हिंद’ रिलीज किए जा चुके हैं।

सैनिक की भूमिका में दिखेंगे सलमान

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ एक सैनिक ड्रामा फिल्म है। इसका निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म का पहला लुक और टीजर सामने आने के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों के बीच चर्चा बनी हुई है।

ये भी पढ़ें  जन्मदिन विशेष: कड़वाहट में बीता बचपन...फ्लॉप रही पहली फिल्म! जानिए मेघना गुलजार का फिल्मी सफर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link