Ramayan : राजमहल से वनवास तक, ‘रामायण’ के नए प्रोमो में साई पल्लवी ने दिखाई माता सीता की कहानी
Bollywood News : भगवान राम के साथ धरती की बेटी मां सीता की कहानी, कुटिया के बाहर से आई भिक्षाम देहि की आवाज, प्रोमो के आखिरी दृश्य ने बढ़ाई फिल्म को लेकर उत्सुकता

एंटरटेनमेंट डेस्क, 3 नवंबर 2026:
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने साई पल्लवी का नया प्रोमो जारी किया है। इसमें वह माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं। प्रोमो की शुरुआत सीता के राजसी जीवन से होती है, जहां उन्हें मिथिला की राजकुमारी के रूप में दिखाया गया है। इसके बाद भगवान राम के साथ उनके रिश्ते और वनवास के दौरान बिताए पलों की झलक सामने आती है। पूरे वीडियो में साई पल्लवी के किरदार की शालीनता, सादगी और शांत स्वभाव को खास तौर पर दिखाया गया है।
कुटिया के बाहर से आती है आवाज
Sai Pallavi Sita Look : प्रोमो का आखिरी हिस्सा खास ध्यान खींचता है। इसमें माता सीता वनवास के दौरान अपनी कुटिया में बैठी दिखाई देती हैं। इसी बीच कुटिया के बाहर से भिक्षाम देहि की आवाज सुनाई देती है। रामायण की कथा में यह प्रसंग बेहद अहम माना जाता है। इसके बाद की घटनाएं सीता हरण से जुड़ती हैं, जो आगे चलकर रामायण की कहानी को नया मोड़ देती हैं।

मेकर्स ने खास अंदाज में किया पेश
फिल्म की टीम ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए साई पल्लवी को धरती की बेटी और मिथिला की राजकुमारी बताया है। मेकर्स के मुताबिक, सीता प्रेम के रिश्ते में बंधी होने के साथ धर्म के रास्ते पर चलने वाली महिला हैं। प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर साई पल्लवी के लुक और उनके किरदार की तारीफ हो रही है। दर्शक उनके शांत हाव-भाव और स्क्रीन पर मौजूदगी को पसंद कर रहे हैं।
लक्ष्मण के किरदार में दिखे रवि दुबे
इसी बीच फिल्म से रवि दुबे का नया कैरेक्टर पोस्टर भी जारी किया गया है। इसमें वह लक्ष्मण के रूप में धनुष-बाण थामे योद्धा की मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं। मेकर्स ने उन्हें राम का समर्पित भाई और निडर योद्धा बताया है। पोस्टर में उनके किरदार की वीरता और दृढ़ता को दिखाने की कोशिश की गई है।
Daughter of the Earth, princess of Mithila.
Bound by love, guided by Dharma.Sai Pallavi as Sita.
Promo out now.Experience Ramayana in cinemas worldwide from November 5, across all premium formats. Book your tickets now! 🕉️- https://t.co/qJOVFMkoxs https://t.co/ZSazwqdiXm
— Dharma Productions (@DharmaMovies) November 2, 2026
5 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।






