Entertainment

लोकेश कनगराज अब कैमरे के सामने, रिलीज हुआ वामिका गब्बी की ‘डीसी’ का दमदार ट्रेलर

कॉन फिल्म फेस्टिवल में रखा गया इवेंट, तीन मिनट से ज्यादा लंबे ट्रेलर में एक्शन, रोमांस और रहस्य का दिखा मेल, निर्देशक के तौर पर पहचान बना चुके लोकेश कनगराज इस फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे

एंटरटेनमेंट डेस्क, 16 मई 2026:

दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित निर्देशक लोकेश कनगराज अब अभिनय की दुनिया में भी अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उनकी पहली बतौर अभिनेता फिल्म DC का ट्रेलर 79वें Cannes Film Festival में रिलीज किया गया। फिल्म में वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं और ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है।

करीब 3 मिनट 13 सेकंड के ट्रेलर में लोकेश कनगराज देवदास के किरदार में दिखते हैं, जबकि वामिका गब्बी चंद्रा की भूमिका निभा रही हैं। कहानी कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आगे बढ़ती है, जहां चंद्रा का अतीत देह व्यापार की दुनिया से जुड़ा दिखाया गया है। दूसरी ओर देवदास एक पुलिस अधिकारी और डॉक्टर की हत्या के मामले में वांछित है।

ट्रेलर में तेज रफ्तार एक्शन, गोलीबारी, विस्फोट और कई भावनात्मक दृश्य शामिल हैं। वामिका गब्बी भी कई दृश्यों में एक्शन करती नजर आती हैं। अंत में दोनों कलाकारों के बीच एक रोमांटिक दृश्य दिखाया गया है, जिसने ट्रेलर को अलग रंग दिया है।

फिल्म का निर्देशन अरुण महेश्वरन ने किया है। उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है। फिल्म में संजना कृष्णमूर्ति भी अहम भूमिका में हैं। निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है। ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों ने खास तौर पर अनिरुद्ध रविचंद्रन के संगीत की तारीफ की है। साथ ही लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की स्क्रीन प्रेजेंस को भी सराहा जा रहा है। हालांकि फिल्म की रिलीज तारीख का अभी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button