Entertainment

अखाड़े में कुश्ती, पिच पर क्रिकेट और ट्रैक पर चीते की तेज रफ्तार…ये है रामचरण का किरदार

'पेड्डी' में रामचरण बने मल्टी टैलेंटेड खिलाड़ी, फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार, बोमन ईरानी, रवि किशन और जगपति बाबू जैसे बड़े सितारों का मेला

एंटरटेनमेंट डेस्क, 19 मई 2026:

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रामचरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की शानदार स्पोर्ट्स-एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ का ऑफिशियल हिंदी ट्रेलर रिलीज हो चुका है। लगभग 3 मिनट लंबा यह ट्रेलर एक्शन, इमोशन और स्पोर्ट्स का एक ऐसा परफेक्ट कॉकटेल है जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया। बुच्ची बाबू सना फिल्म के निर्देशक हैं। जियो स्टूडियोज द्वारा उत्तर भारत में डिस्ट्रीब्यूट की जा रही यह पैन-इंडिया फिल्म 4 जून 2026 को हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।

बेहद दिलचस्प है रामचरण का किरदार

ट्रेलर की सबसे बड़ी यूएसपी रामचरण का लुक और उनका अनूठा किरदार है। फिल्म में रामचरण एक ऐसे खिलाड़ी बने है जिनको कई खेलों में महारथ हासिल है। ट्रेलर में उन्हें मिट्टी के अखाड़े में कुश्ती करते, पिच पर क्रिकेट खेलते और ट्रैक पर चीते की रफ्तार से दौड़ते देखा जा सकता है। राम चरण का रफ-एंड-टफ और मस्कुलर लुक फैंस को खूब भा रहा है।

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

जाह्नवी कपूर की साउथ केमिस्ट्री

फिल्म ‘देवरा’ के बाद जाह्नवी कपूर एक बार फिर साउथ स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। ‘पेड्डी’ में वह एक सीधी-सादी गांव की लड़की के किरदार में हैं। ट्रेलर में राम चरण के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। ट्रेडिशनल साउथ इंडियन लुक में जाह्नवी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

मिर्जापुर के ‘मुन्ना भैया’ (दिव्येंदु शर्मा) का तेलुगू डेब्यू

ट्रेलर का एक और बड़ा सरप्राइज पैकेज हैं ‘मिर्जापुर’ फेम दिव्येंदु शर्मा। इस फिल्म से वह अपना तेलुगू सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में मुंह में सिगरेट दबाए उनका स्वैग और इंटेंस लुक यह साफ इशारा करता है कि वह फिल्म में एक बेहद अहम और कड़क किरदार निभाने वाले हैं। हिंदी दर्शकों के लिए उन्हें इस अवतार में देखना बेहद रोमांचक है। दिव्येंदु का दमदार अभिनय देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से फिल्म रिलीज़ का इंतजार कर रहें हैं।

दिग्गजों की फौज और दमदार सपोर्टिंग कास्ट

पेड्डी’ का कैनवास बेहद बड़ा है। ट्रेलर में कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार, बोमन ईरानी, रवि किशन और जगपति बाबू की झलक देखने को मिलती है। विशेष रूप से जगपति बाबू का लुक इतना बदला हुआ है कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। यह भारी-भरकम स्टारकास्ट फिल्म के ड्रामा को और मजबूत बनाती है। ऑस्कर विजेता एआर रहमान का बैकग्राउंड म्यूजिक ट्रेलर के हर सीन में जान फूंक देता है। आर रत्नवेलु की सिनेमैटोग्राफी कमाल की लग रही है। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म के विजुअल्स काफी एस्थेटिक और मिट्टी की महक से जुड़े हुए महसूस होते हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  आईआईटी (बीएचयू) ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link