Entertainment

व्हीलचेयर पर दिखीं अलका याग्निक… सेहत को लेकर फैंस हुए बेचैन

पद्म भूषण समारोह में कमजोर दिखीं मशहूर प्लेबैक सिंगर, सेंसरीन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, 25 जून 2026:

सुरों की दुनिया की मशहूर आवाज अलका याग्निक को देश के प्रतिष्ठित सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। लेकिन इस खास मौके की तस्वीरों और वीडियो ने फैंस की खुशी के साथ-साथ उनकी चिंता भी बढ़ा दी। वीडियो में अलका याग्निक काफी कमजोर नजर आईं। मंच तक पहुंचने के लिए उन्हें एक महिला वॉलंटियर का सहारा लेना पड़ा जबकि कुछ तस्वीरों में उन्हें व्हीलचेयर पर भी देखा गया।
alka-yagnik-padma-bhushan-wheelchair-hearing-loss-health-update

इन दृश्यों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जतानी शुरू कर दी। इसके बाद अलका याग्निक ने खुद सामने आकर सभी का आभार व्यक्त किया और अपनी भावनाएं साझा किए।

अलका याग्निक ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट के जरिए खुद की सेहत को लेकर जताई जा रही चिंताओं पर बात की। उन्होंने बताया कि वह सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रही हैं क्योंकि वह ‘धीरे-धीरे वापसी कर रही हैं। राष्ट्रपति के साथ समारोह की अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अलका ने लिखा कि पिछले दो सालों से मैं लाइमलाइट, सार्वजनिक कार्यक्रमों और अपनी यात्रा के बारे में ज्यादा कुछ शेयर करने से दूर रही हूं।
alka-yagnik-padma-bhushan-wheelchair-hearing-loss-health-update

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि आप में से कई लोग जानते हैं कि मैं सेहत से जुड़ी मुश्किलों से गुजर रही हूं और इस पूरे समय में आपका प्यार, दुआएं, मैसेज और अटूट साथ हर कदम पर मेरे साथ रहा है। अल्का ने कहा कि वह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्रालय और भारत सरकार की बेहद आभारी हैं कि उन्हें इस सम्मान के योग्य समझा गया।

Advertisement

समारोह के दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला। जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनसे कुछ कह रही थीं तो अलका याग्निक उनकी बात पूरी तरह सुन नहीं पाईं। यह दृश्य कैमरे में भी कैद हो गया और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की गंभीरता को दर्शाता नजर आया।

उन्होंने खुलासा किया कि अचानक हुए एक वायरल अटैक के बाद वह एक दुर्लभ बीमारी सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस से जूझ रही हैं। यह कान की नसों से जुड़ी ऐसी समस्या है जो सुनने की क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। हालांकि तमाम चुनौतियों के बावजूद अलका याग्निक के चेहरे पर इस सम्मान को पाने की खुशी साफ दिखाई दी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  विमल इलायची के ऐड पर शाहरुख, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ को नोटिस, FDA ने मांगा जवाब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link