Entertainment

Sandiyar Movie : जन्मदिन पर कमल हासन का धमाका, ‘संडियार’ में खून से सनी कार के साथ दिखा खौफनाक अंदाज

Kamal Haasan Birthday : 72वें जन्मदिन पर अभिनेता ने फैंस को दिया खास तोहफा, पहले 'KH237' नाम से बन रही थी फिल्म, अब सामने आया नया टाइटल और दमदार पोस्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, 7 नवंबर 2026:

तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने अपने 72वें जन्मदिन पर अपनी अगली फिल्म का नाम सार्वजनिक कर दिया है। लंबे समय से ‘KH237’ के नाम से चर्चा में रही इस फिल्म को अब ‘संडियार’ नाम दिया गया है। फिल्म के टाइटल के साथ इसका पहला पोस्टर भी रिलीज किया गया है, जिसमें कमल हासन का अंदाज काफी गंभीर और आक्रामक नजर आ रहा है।

खून से सनी कार के साथ दिखा कमल का लुक

फिल्म के पोस्टर में कमल हासन बढ़ी हुई दाढ़ी-मूंछ के साथ दिखाई दे रहे हैं। वह एक कार के खुले दरवाजे पर हाथ रखकर खड़े हैं। कार के दरवाजे पर खून के निशान नजर आ रहे हैं। कैमरे की तरफ देखते हुए उनके चेहरे पर गुस्सा साफ दिखाई देता है। पोस्टर से फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

एक दिन पहले दिखाया था हथियार वाला अंदाज

फिल्म के फर्स्ट लुक से एक दिन पहले मेकर्स ने एक टीजर पोस्टर शेयर किया था। इसमें कमल हासन बनियान पहने नजर आए थे। उनके हाथ में बड़ा धारदार हथियार भी दिखाई दिया था। दोनों पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें:

राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल बना रहा फिल्म

‘संडियार’ का निर्माण राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले किया जा रहा है। 7 नवंबर की सुबह मेकर्स ने फिल्म का नाम सार्वजनिक किया। कमल हासन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म का टाइटल ‘संडियार’ लिखा।

कमल हासन की 237वीं फिल्म है ‘संडियार’

कमल हासन ने महज छह साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म 1974 में आई ‘कन्याकुमारी’ थी। पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में वह हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम की 230 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। ‘संडियार’ उनके करियर की 237वीं फिल्म है।

ये भी पढ़ें  सलमान जैसा किरदार, बिश्नोई जैसा गैंगस्टर.. आखिर कौन सा राज खोलेगी 'काला हिरण'?

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link