Entertainment

‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार का खौफनाक लुक… रुद्राक्ष की मालाओं संग काले चश्मे ने किया इम्प्रेस

प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी में तांत्रिक जैसे रूप में नजर आए अक्षय, मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, 10 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, 24 फरवरी 2026:

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ का नया मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें अक्षय का बिल्कुल अलग और डरावना अंदाज देखने को मिला है। प्रियदर्शन व अक्षय की जोड़ी इससे पहले कई हिट फिल्में दे चुकी है।

पोस्टर में अक्षय कुमार एक डरावने सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं, जिस पर भूतों के चेहरे बने हुए हैं। आंखों पर काला चश्मा, गले और हाथों में कई रुद्राक्ष की मालाएं और हाथ में जपमाला लिए उनका लुक किसी तांत्रिक जैसा महसूस होता है। बिना शर्ट के, धोती जैसे परिधान में उनका यह रूप फिल्म के हॉरर माहौल की झलक देता है।

यह फिल्म खास इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की हिट जोड़ी करीब 16 साल बाद फिर से साथ काम कर रही है। दोनों ने पहले कई सफल कॉमेडी फिल्में दी हैं और दर्शकों को इस बार हॉरर-कॉमेडी का नया तड़का मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें:

पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि दस को देंगे दस्तक, इंतजार करो तब तक, मस्ती शुरू होने दो। इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट भी दोहराई गई, जो 10 अप्रैल तय है। फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी मजबूत मानी जा रही है।

Advertisement

इसमें अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और मिथिला पालकर अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म में मिथिला पालकर, अक्षय की बहन की भूमिका निभाती नजर आएंगी। पोस्टर के बाद साफ है कि फिल्म में डर और कॉमेडी का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा, और अब दर्शकों की नजर सीधे इसकी रिलीज पर टिक गई है।

ये भी पढ़ें  बीच शादी में बाथरूम का बहाना कर नकदी और आभूषण लेकर भागी दुल्हन, वरमाला लेकर इंतजार करता रहा दूल्हा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link