Entertainment

रणबीर-साई की ‘रामायण’ ने दिखाई पहली झलक, गणेश चतुर्थी पर सामने आया सिया-राम का मोशन पोस्टर

मेकर्स ने जारी किया पहला मोशन पोस्टर, जंगल के बीच दिखी राम-सिया की खूबसूरत जोड़ी, सीता जी के बालों में फूल सजाते दिखे राघव, एआर रहमान के संगीत में जल्द आएगा 'जय जय राम'

एंटरटेनमेंट डेस्क, 14 सितंबर 2026:

देशभर में चर्चा बटोर रही नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस का इंतजार अब और दिलचस्प हो गया है। गणेश चतुर्थी के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी कर रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में दिखाया है। साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं। पोस्टर में दोनों की जोड़ी को बेहद शांत माहौल में पेश किया गया है।

टी-सीरीज ने शेयर किया मोशन पोस्टर

गणेश चतुर्थी पर टी-सीरीज ने अपने Instagram अकाउंट से ‘रामायण’ का पहला मोशन पोस्टर शेयर किया। पोस्ट के साथ सिया-राम के शाश्वत बंधन का जश्न मनाने की बात कही गई है। इससे पहले मेकर्स फिल्म के म्यूजिकल कैंपेन को लेकर जानकारी दे चुके थे। इसी कड़ी में अब दर्शकों को फिल्म की पहली चलती-फिरती झलक मिली है।

जंगल, नदी के किनारे दिखे राम-सिया

मोशन पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आते हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं। दृश्य में चारों तरफ हरियाली, पेड़-पौधे, नदी और पहाड़ी का शांत वातावरण दिखाई देता है। इसी प्राकृतिक माहौल में राम-सिया एक साथ बैठे नजर आते हैं। पोस्टर का सबसे खास दृश्य वह है, जिसमें राघव के रूप में रणबीर कपूर माता सीता के बालों में गुलाब का फूल सजाते दिखते हैं। इस पूरे दृश्य को सुकून भरे अंदाज में फिल्माया गया है, जिससे दोनों किरदारों के बीच के भावनात्मक रिश्ते की झलक मिलती है।

ये भी पढ़ें:

ramayan-motion-poster-ranbir-kapoor-sai-pallavi-jai-jai-ram (2)

‘जय जय राम’ से शुरू होगा म्यूजिकल कैंपेन

मेकर्स ने एक दिन पहले ही बताया था कि गणेश चतुर्थी से फिल्म के म्यूजिकल कैंपेन की शुरुआत होगी। पहले ‘सिया राम पोस्टर’ जारी करने के बाद अब फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ पेश किया जाएगा। इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है। इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। श्रेया घोषाल व अरिजीत सिंह ने गाने को अपनी आवाज दी है। गाने को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है।

दो हिस्सों में रिलीज होगी ‘रामायण’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग दिवाली के आसपास सिनेमाघरों में आएगा। इसकी worldwide release 6 नवंबर 2026 तय की गई है, जबकि भारत में फिल्म 8 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का दूसरा भाग 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। रणबीर कपूर भगवान राम व साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं।

ये भी पढ़ें  हार्दिक पांड्या के साथ डेटिंग की अफवाहों पर ईशा गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोली - हां हमने कुछ....

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link