अगर आपको भी रहता है रोमांटिक फिल्मों का इंतजार, तो ये फिल्म तेज कर देगी आपकी धड़कनें!
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की नई फिल्म दो दीवाने सहर में का फर्स्ट लुक आते ही इंटरनेट पर excitement दोगुनी हो गई है। इस नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने रोमांस लवर्स में curiosity बढ़ा दी है।
मनोरंजन डेस्क, 21 नवंबर 2025
एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर रोमांस का जादू बिखेरने आ रही है। संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस की नई फिल्म दो दीवाने सहर में का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जैसे हलचल सी मच गई। मेकर्स ने इसे दो दिलों की एक सुंदर, गहराई भरी और शहर की खुशबू से भरी कहानी बताया है, जो वैलेंटाइन डे के पास दर्शकों को रोमांस की एक नई दुनिया में ले जाएगी।
फर्स्ट लुक में दिखा रोमांटिक नजारा
जैसे ही फर्स्ट लुक सामने आया, हर फ्रेम ने मानो एक अलग कहानी कह दी। पानी में धीमे-धीमे बहता एक पत्ता, दो चाय के कप के साथ एक प्यारी मुलाकात का संकेत, फूलों के बीच उड़ती तितलियां, पहाड़ों की शांत हवा, भीड़भाड़ से भरी मेट्रो में अकेला सफर करता एक युवक और पुल के किनारे बैठा एक कपल… हर visual बेहद खूबसूरत, भावनाओं से भरा और cinematic poetry जैसा नजर आया। आखिरी शॉट में बारिश में भीगता एक कपल दिखाई देता है, मानो पूरा रोमांस उसी पल में सिमट आया हो।
फिल्मी दुनिया से आईं प्यार भरी प्रतिक्रियाएं
फर्स्ट लुक आते ही सेलेब्स भी खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए। संदीपा धर ने दिल वाला इमोजी भेजा। जोया अख्तर ने पोस्ट में लिखा “Sid, Mrunal!” और सोशल मीडिया पर फैंस भी visuals व फिल्म के टाइटल की तारीफ करते नहीं थक रहे। कई लोगों ने कमेंट किया कि “इस फिल्म का इंतजार अब और मुश्किल हो गया है।”
किसकी सोच से बनी है ये कहानी?
फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं रवि उदयवार। प्रोजेक्ट को जी स्टूडियो और संजय लीला भंसाली के बैनर से बनाया जा रहा है। निर्माता हैं संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश बंसल और भरत सिंह रंगा। सिद्धांत और मृणाल की फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ी पहले से ही लोगों में curiosity बढ़ा रही है।
कब रिलीज होगी ये फिल्म?
फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने होगी। अगर आपको soulful romance, poetic visuals और भंसाली के स्पर्श वाली फिल्मों का इंतजार रहता है, तो दो दीवाने सहर में आपके 2026 की फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए।






