Entertainment

परदे की मोहब्बत ऐसे बनी जिंदगी का रिश्ता… उदयपुर में रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की रॉयल वेडिंग आज

किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही दोनों की मोहब्बत की कहानी, पहली मुलाकात 2017 में फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई, दूसरी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों और करीब आए

मनोरंजन डेस्क, 26 फरवरी 2026:

फैंस जिस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार आ ही गया। चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा आज राजस्थान के शाही शहर उदयपुर में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। बीते दिनों दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगाई थी और इस प्यारे से रिश्ते को फैंस ने प्यार से ‘विरोश’ नाम दे दिया।

रश्मिका-विजय की मोहब्बत की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही। इस जोड़ी की पहली मुलाकात 2017 में फिल्म गीता गोविंदम की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस वक्त दोनों की जिंदगी में अलग-अलग रिश्ते थे लेकिन शूटिंग के साथ-साथ दोनों के बीच एक खास बॉन्डिंग बनती चली गई। जब 2018 में यह फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने के साथ-साथ इस जोड़ी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फैंस ने तभी से इनके रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे।

WhatsApp Image 2026-02-26 at 12.26.19 PM

ये भी पढ़ें:

इसके बाद 2019 में दोनों फिल्म डियर कॉमरेड में नजर आए। इंटेंस और इमोशनल लव स्टोरी में उनकी परफॉर्मेंस ने रिश्ते की अफवाहों को और हवा दे दी। शूटिंग के दौरान दोनों और करीब आए। हालांकि निजी जिंदगी को लेकर कपल ने हमेशा चुप्पी साधे रखी। 2020 से 2022 के बीच कई फैमिली गैदरिंग और इवेंट्स में दोनों को साथ देखा गया जिससे फैंस की उम्मीदें और मजबूत होती चली गईं।

2023 में फिल्म एनिमल के प्रमोशन के दौरान एक शो में रश्मिका की मुस्कान ने सब कुछ बयां कर दिया। होस्ट के कहने पर उन्होंने विजय को कॉल किया, उधर से आया मासूम सा जवाब… क्या है रे? और रश्मिका का शर्माकर कहना कि फोन स्पीकर पर है। बस, फैंस समझ गए कि मामला दिल तक पहुंच चुका है।

WhatsApp Image 2026-02-26 at 12.26.20 PM

अब उदयपुर की शाही वादियों में यह परदे की जोड़ी असल जिंदगी में हमेशा के लिए साथ बंधने जा रही है। फैंस सोशल मीडिया पर बधाइयों की बारिश कर रहे हैं और ‘विरोश’ के इस नए चैप्टर का बेसब्री से जश्न मना रहे हैं।

ये भी पढ़ें  असम में योगी का कांग्रेस-UDF पर वार, कहा... घुसपैठियों को पनाह देकर राज्य का माहौल बिगाड़ा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button