EntertainmentUttar Pradesh

नमो भारत स्टेशन पर फिर बजेगा सुरों का साज़, लौट आया “म्युज़िकल फ्राइडे” सीज़न 2

अनमोल शर्मा

मेरठ,21 मई 2025:

एनसीआरटीसी एक बार फिर यात्रियों के लिए लेकर आ रहा है संगीतमय तोहफा—”नमो भारत अनप्लग्ड: म्युज़िकल फ्राइडे” सीज़न 2, जिसकी शुरुआत 23 मई 2025 से आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर होने जा रही है। हर शुक्रवार शाम 6 बजे स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल पर संगीत का जादू बिखेरेगा यह आयोजन, जिसमें उभरते कलाकारों की लाइव परफॉर्मेंस यात्रियों और संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देगी।

सीज़न 2 का पहला शुक्रवार देशभक्ति और भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित होगा। वीर जवानों के अदम्य साहस और देश के प्रति अटूट प्रेम को सुरों में पिरोकर प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे यह शाम हर भारतीय के दिल को छू जाएगी।

इस बार श्रोताओं के लिए भी खास है कुछ नया—”ऑन-द-स्पॉट अंताक्षरी”, जिसमें दर्शक भी कार्यक्रम का हिस्सा बन सकेंगे।

Advertisement

एनसीआर के स्कूल-कॉलेज और स्वतंत्र संगीत बैंड्स के लिए भी यह एक बेहतरीन मंच है, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। पिछले साल गाज़ियाबाद स्टेशन पर म्युज़िकल फ्राइडे की सफलता के बाद, सीज़न 2 को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

अगर आप भी इस सुरों के सफर का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इस लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें: https://t.co/f32oOeNbPf

ये भी पढ़ें  रामनगरी में भारी भीड़, अयोध्या धाम क्षेत्र के स्कूल-कॉलेज पांच फरवरी तक बंद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link