NationalPoliticsUttar Pradesh

इटावा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तिरंगा यात्रा के दौरान नाच-गाने पर उठाए सवाल

अशरफ अंसारी

इटावा, 21 मई 2025:

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को इटावा के पाली गांव में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित ग्राम चौपाल में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर बयान देते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा पर सवाल उठाते हुए अजय राय ने कहा कि सेना के सम्मान में आयोजित यात्रा में डीजे बजाना और नाच-गाना करना वीर जवानों का अपमान है। उन्होंने मांग की कि ऐसे आयोजनों पर रोक लगनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

जासूसी में गिरफ्तार यूट्यूबर को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

Advertisement

उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह भाजपा से जुड़ी थी। उन्होंने मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जो देश के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में उतरी कांग्रेस

लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ हो रही कार्रवाई के सवाल पर अजय राय ने कहा कि नेहा समाज की सच्चाई को उजागर कर रही हैं। उन पर कार्रवाई करना सरासर गलत है। अजय राय ने साफ कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।

शहीद जवान के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर अजय राय चकरनगर तहसील के प्रेमकापुरा गांव भी पहुंचे, जहां हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हुए एक हादसे में शहीद हुए जवान सूरज सिंह के घर जाकर उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शांति पाठ में शामिल होकर परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

ये भी पढ़ें  गंगा में उफान : मिर्जापुर में टूटकर बहे पीपा पुल से वाराणसी में हड़कंप : ट्रेनों व ट्रैफिक पर लगा ब्रेक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link