Uttar Pradesh

जनकपुरी महोत्सव के लिए कोलकाता के कारीगर तैयार कर रहे ‘मिथिला भवन’…पोस्टर जारी

मयंक चावला

आगरा, 25 अगस्त 2025 :

यूपी के आगरा स्थित कमला नगर में इस साल होने वाला जनकपुरी महोत्सव कुछ खास होगा। में इस बार जोधपुर के महल की तर्ज पर मिथिला महल तैयार किया जाएगा। कोलकाता के 80 से अधिक कारीगर उसे दिन-रात मेहनत करके साकार करने में जुटे हैं।

कमला नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने पत्रकारों से आयोजन की जानकारी साझा की। बताया कि जनक मंच की चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 125 फीट रहेगी। महल पर भगवान राम की ध्वज पताका लहराएगी। मंच इस तरह तैयार किया जाएगा कि मंच पर विराजमान भगवान राम, माता जानकी और उनके सभी भाइयों के दर्शन सड़क पर चलता हुआ व्यक्ति सहजता से कर सके।

ये भी पढ़ें:

बताया कि 14 सितंबर को समिति द्वारा आमंत्रण यात्रा, 15 को राजा जनक राजेश अग्रवाल के द्वारा निमंत्रण, 16 को मेहंदी, 17 को सीता जी का डोला भ्रमण, 18 को तुलसी सालिगराम विवाह, 19 को मिथिला महल पर प्रभु के स्वरूपों द्वारा भक्तों को दर्शन, 20 को माता जानकी की अश्रु पूर्ण नेत्रों से विदाई और 21 सितंबर को समापन पर खाटू श्याम की भजन संध्या के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

समिति के मुख्य संरक्षक व राज्यसभा सांसद नवीन जैन, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राकेश गर्ग, राजा जनक राजेश अग्रवाल, महामंत्री उमेश कंसल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल, संरक्षक राकेश मंगल, नरेंद्र बंसल आदि ने संयुक्त रूप से मिथिला महल के प्रस्तावित स्वरूप का पोस्टर जारी किया। मुख्य संरक्षक नवीन जैन ने कहा कि महोत्सव के दौरान पूरी मिथिला नगरी में घर-घर दीपावली जैसी सजावट होगी। इस संबंध में घर-घर जाकर कार्यकर्ता संपर्क करके लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। हर पार्क, हर ब्लॉक और हर मार्ग पर धार्मिक और राष्ट्रीय सरोकारों से ओतप्रोत झांकियां सजाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें  माघ मेला 2026 : संगम तट पर गूंजे मंत्र... पूजा- अर्चना संग पंचकोसी परिक्रमा का आगाज़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button