Uttar Pradesh

गंगा में उफान : मिर्जापुर में टूटकर बहे पीपा पुल से वाराणसी में हड़कंप : ट्रेनों व ट्रैफिक पर लगा ब्रेक

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 6 अगस्त 2025:

उफनाई गंगा नदी के तेज बहाव और मिर्जापुर के नारायणपुर-चुनार क्षेत्र से बहकर आए टूटे पीपा पुल ने मंगलवार शाम वाराणसी में हड़कंप मचा दिया। गंगा की रौद्र धारा में बहते पीपों के वाराणसी पहुंचने से प्रशासन और रेलवे विभाग में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें:

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में विश्वसुंदरी, सामनेघाट, मालवीय और राजघाट पुलों पर यातायात को पूरी तरह रोक दिया गया। मालवीय पुल की सुरक्षा के लिए रेलवे ने नीलांचल, हिमगिरि, बरौनी-गोंदिया, गंगा सतलज और दुर्ग एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों को नजदीकी स्टेशनों पर रोक दिया।

Advertisement

देर रात तक इंजीनियरों की जांच और पीपों के चंदौली की ओर बह जाने के बाद मालवीय पुल को सुरक्षित घोषित किया गया, जिसके बाद ट्रेनों को हरी झंडी दी गई।

हालांकि, यातायात के ठप होने से शहर के कई हिस्सों में भारी जाम लग गया और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अफवाहों के चलते स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। गंगा किनारे नाविकों और क्रूज संचालकों में भी टकराव की आशंका से दहशत का माहौल रहा। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चंदौली, गाजीपुर, बलिया और बिहार तक हाई अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में धधकी आग : टेढ़ी पुलिया के पास दर्जनभर दुकानें जलीं, लाखों का सामान राख

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link